7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिचीन के साथ तिरंगे का सौदा करने वाले प्रधानमंत्री को घुसपैठ कैसे...

चीन के साथ तिरंगे का सौदा करने वाले प्रधानमंत्री को घुसपैठ कैसे दिखेगी: राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

देश इस बार आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री पर चीन के साथ तिरंगे का सौदा करने तक का आरोप लगाया है. दरअसल, राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

उन्होंने लिखा, “चीन के साथ तिरंगे का सौदा करने वाले प्रधानमंत्री को चीन की घुसपैठ कैसे दिखेगी! सच्चा देश भक्त वो है जो अपने देश पर कोई आंच न आने दे. सच्चा देशप्रेमी वो है जो देश के एक-एक इंच की रक्षा के लिए लड़ जाए. सच्चा देशसेवक वो है जो अपनी मातृभूमि की गरिमा और शान को बनाए रखने के लिए समर्पित हो. चीन ने हमारे देश की सीमाओं पर कब्ज़ा करने की हिम्मत की है. सत्ता में आने से पहले, चीन को ‘लाल आंख’ दिखाने वाले प्रधानमंत्री जी, 8 सालों से चीन के आगे नतमस्तक हैं. प्रधानमंत्री के मुंह से चीन का नाम तक नहीं निकलता है.”

राहुल गांधी ने सवाल पूछते हुए आगे लिखा, “ऐसे क्या कारण हैं कि जनता द्वारा चुने प्रधानमंत्री ने जनता के ही हित को सर्वोपरि न रखते हुए, चीन के मामले में चुप्पी साधने का निर्णय लिया? ऐसे क्या कारण हैं कि तिरंगे के लिए, देश की शान, खादी को छोड़, उन्हें चीन से आयात किए polyester का सहारा लेना पड़ा? ऐसे क्या कारण हैं कि जब सीमा पर चीन की घुसपैठ बढ़ रही है, तब भारत का चीन से Import भी बढ़ रहा है?” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को देश को संबोधित कर अपने कारण बताने चाहिए. हिंदुस्तान के मान के लिए प्रत्येक नागरिक उनका साथ देगा, पर तभी, जब बात भारत माता की होगी.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...