25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऋषि सुनक के PM बनने में रोड़ा बन सकती है अकूत दौलत,...

ऋषि सुनक के PM बनने में रोड़ा बन सकती है अकूत दौलत, ब्रिटेन की महारानी से भी दोगुना हैं अमीर

Published on

लंदन

ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की रेस में भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक ऋषि सुनक भी है। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के तौर पर होने वाली वोटिंग का अंतिम राउंड बचा है, जिसमें प्रधानमंत्री चुना जाएगा। ऋषि सुनक, भारतीय टेक कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायणमूर्ति के दामाद हैं। ऋषि सुनक ब्रिटेन में हाउस ऑफ कॉमन्स (लोकसभा) में सबसे अमीर लोगों में से हैं। लेकिन अब यही अमीरी उनकी राह में रोड़ा बन सकती है।

ब्रिटेन के पॉलिटिकल साइंटिस्ट प्रोफेसर मैट गुडविन ने कहा है कि ऋषि की अमीरी उन्हें प्रधानमंत्री ऑफिस से दूर रख सकती है। उन्होंने कहा कि ऋषि सुनक के पास इतना पैसा है, जो उन्हें महारानी एलिजाबेथ से भी दोगुना अमीर बनाता है। प्रोफेसर मैट ने कहा कि ऋषि की व्यक्तिगत संपत्ति चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ जहां ऋषि इतने अमीर हैं तो वहीं देश की आम जनता कॉस्ट ऑफ लिविंग के संकट से जूझ रही है।

क्यों राह नहीं है आसान
गुडविन ने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि उनका पीएम बनना इतना आसान है। मुझे लगता है कि इस रेस में संपत्ति का मुद्दा एक मुद्दा है। ये सिर्फ अमीर होने के बारे में नहीं है। मैं अमीर होने का विरोधी नहीं हूं। लेकिन ऋषि का मामला अलग है। वह क्वीन से भी दोगुना ज्यादा अमीर हैं। हम हम कॉस्ट ऑफ लिविंग क्राइसिस से जूझ रहे हैं और सर्दियों तक और भी खराब स्थिति हो जाएगी। ऐसे में ये एक मुद्दा होगा।’

पार्टी के लिए भी बड़ा जोखिम हैं ऋषि
इस दौरान शो में बातचीत के एंकर डैन वॉटन ने दावा किया कि ऋषि सुनक अपनी पार्टी के लिए भी एक बड़ा रिस्क हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह पार्टी के लिए एक बड़ा जोखिम हैं। मान लीजिए अगर ये सब मुद्दे न भी हों और अगर आम चुनाव होंगे तो ऋषि सुनक और लेबर पार्टी के नेता कीयर स्टार्मर के बीच कौन जीतेगा?’ बता दें कि वित्तमंत्री रहने के दौरान ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति को संभाल न पाने को लेकर ऋषि सुनक की आलोचना हो रही है

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...