12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमानव दांत कोई खतरनाक हथियार नहीं, जिससे गंभीर नुकसान की संभावना हो,...

मानव दांत कोई खतरनाक हथियार नहीं, जिससे गंभीर नुकसान की संभावना हो, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों कहा ऐसा?

Published on

मुंबई:

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महिला की ओर से उसके ससुराल वालों के खिलाफ की गई शिकायत पर दर्ज एफआईआर को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि मानव दांतों को ऐसा खतरनाक हथियार नहीं माना जा सकता है। जिससे गंभीर नुकसान की संभावना हो। महिला ने अपनी शिकायत में ससुराल पक्ष की अपनी एक रिश्तेदार पर उसे दांतों से काटने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच की जस्टिस विभा कंकनवाड़ी और जस्टिस संजय देशमुख ने 4 अप्रैल को अपने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता के मेडिकल सर्टिफिकेट से पता चलता है कि दांतों के निशान से उसे केवल मामूली चोट लगी।

महिला ने क्या थी शिकायत?
महिला की शिकायत पर अप्रैल 2020 में दर्ज एफआईआर के अनुसार, हाथापाई के दौरान उसे ससुराल पक्ष की एक रिश्तेदार ने काट लिया और इस तरह उसे खतरनाक हथियार से नुकसान पहुंचा। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत खतरनाक हथियारों से नुकसान पहुंचाने और चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मानव दांतों को खतरनाक हथियार नहीं कहा जा सकता। उसने आरोपियों की ओर से दायर याचिका को स्वीकार कर लिया और एफआईआर को खारिज कर दिया।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?
भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (खतरनाक हथियार का उपयोग करके चोट पहुंचाना) के तहत, चोट किसी ऐसे उपकरण से लगी होनी चाहिए जिससे मृत्यु या गंभीर नुकसान होने की आशंका हो। हाईकोर्ट ने कहा कि वर्तमान मामले में शिकायतकर्ता के मेडिकल सर्टिफिकेट से पता चलता है कि दांतों से केवल साधारण चोट लगी थी। हाईकोर्ट ने कहा कि जब धारा 324 के तहत अपराध नहीं बनता है, तो अभियुक्त को मुकदमे का सामना कराना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग करना होगा। अदालत ने एफआईआर को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त और शिकायतकर्ता के बीच संपत्ति का विवाद प्रतीत होता है। (इनपुट भाषा)

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...