18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्ययूपी में फिर मानवता शर्मसार: दो साल के भाई का शव हाथ...

यूपी में फिर मानवता शर्मसार: दो साल के भाई का शव हाथ में लेकर सैकड़ों मीटर चला मासूम

Published on

बागपत,

यूपी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बेरहम मां की करतूत से हुई मासूम की मौत पर सरकारी मशीनरी ने भी मुंह मोड़ लिया। अपनों से मिले जख्मों पर सरकारी मशीनरी ने मरहम की जगह नमक लगाने का काम किया। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पिता और दस साल के भाई को मासूम का शव थमा दिया, लेकिन शव वाहन उपलब्ध नहीं करवाया। पिता और बेटे दोनों ने शव वाहन के लिए गुहार लगाई लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही निकला। थक-हारकर पिता प्रवीण मासूम के शव को उठाकर चला।

सैंकडों मीटर की दूरी तय की करने के बाद जब थक गया तो उसने बेटे शिवम को मासूम का शव पकड़ा दिया। भाई मासूम का शव लेकर लेकर पैदल ही जिला अस्पताल से बाहर हाईवे के किनारे तक आ गया। करीब 300 मीटर का फांसला तय करने के बाद शव वाहन पीछे से उनके पास पहुंचा और फिर पिता-पुत्र के साथ मासूम के शव को उनके निवास शामली के खेडी लिलोन गांव तक पहुंचाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

घटना शुक्रवार की है। खेडी लिलोन शामली निवासी महिला सीता अपने दो साल के बेटे काला और छह साल की बेटी कोको के साथ बागपत पहुंची थी जहां मासूम बेटे के लगातार रोने पर गुस्से में उसने काला को हाईवे पर फैंक दिया था और कार से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके शव पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया था। शाम के समय मृतक बच्चे के पिता प्रवीण व उसका भाई शिवम जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बच्चे का शव उन्हें थमा दिया और तमाम गुहार के बाद भी शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया था।

प्राइवेट एम्बुलेंस के लिए पैसे ही नहीं थे: प्रवीण
मृतक बच्चे के पिता प्रवीण ने बताया कि वह राजस्थान में था जब उसे पत्नी की करतूत और बेटे की मौत का पता चला था तभी वह अपने बेटे के साथ वहां से रवाना हो गया था और शाम के समय बागपत में जिला अस्पताल पहुंचा था। यहां पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव उन्हें सौंप दिया गया मगर काफी मिन्न्तों के बाद भी उसे शव वाहन या सरकारी ऐबुलेंस नहीं उपलब्ध कराई गई। उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वे प्राइवेट एबुलेंस कर लेते। इसके बाद हम बाप-बेटे ने मासूम के शव को हाथों में लेकर ही पैदल चलने का फैंसला लिया। करीब एक घंटे बाद शव वाहन उनके पास आया और हम देर रात तक गांव में पहुंच पाए।

बागपत सीएमओ डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया, परिवार को कुछ देर रुकने के लिए कहा गया था मगर वे हाथों में ही बच्चे का शव लेकर अस्पताल से रवाना हो गए। सीएमएस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल शव वाहन की व्यवस्था करके उनके पास तक पहुंचाया। शव वाहन के मिलने में देरी कैसे हुई इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...