0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यUP : 'सैलरी और ATM तक पर था पति का कब्जा...', गाजियाबाद...

UP : ‘सैलरी और ATM तक पर था पति का कब्जा…’, गाजियाबाद की अन्विता शर्मा की मौत पर बोले पिता

Published on

गाजियाबाद ,

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. केंद्रीय विद्यालय (KVS) दल्लूपुरा, दिल्ली में कार्यरत शिक्षिका अन्विता शर्मा (30) ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति गौरव कौशिक और ससुर सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास मंजू शर्मा से पूछताछ की जा रही है. इस घटना ने दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर किया है.

अन्विता का विवाह 8 दिसंबर 2019 को मैक्स अस्पताल में डॉक्टर गौरव कौशिक से हुआ था. अन्विता के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में 26 लाख रुपए खर्च किए थे और दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार भी दी थी. इसके बावजूद ससुरालवाले लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे और अन्विता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे.

अनिल शर्मा के आरोपों के अनुसार, उनकी बेटी सरकारी शिक्षिका होने के बावजूद आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं थी. उसका वेतन, चेकबुक और एटीएम कार्ड ससुरालवालों के कब्जे में थे. जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच की गई.

परिवार का आरोप है कि 16 मार्च 2025 को गौरव, सुरेंद्र और मंजू ने अन्विता को बुरी तरह प्रताड़ित किया. इस उत्पीड़न से आहत होकर अन्विता ने एक सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगा ली. दोपहर करीब 1:30 बजे उसे गंभीर हालत में वसुंधरा के Le-Crest अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अन्विता की मौत ने उसके तीन वर्षीय बेटे को अनाथ कर दिया है.

अन्विता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गौरव कौशिक, सुरेंद्र शर्मा और मंजू शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 85, 115(2), 352, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि सास मंजू शर्मा से पूछताछ जारी है.

ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, ”मामले की गहन जांच की जा रही है. मृतका के परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी पति गौरव कौशिक और उसके पिता सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. सास की भूमिका की भी जांच की जा रही है.”

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...