28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'83 साल का हूं, इतनी जल्दी मरने वाला नहीं', मल्लिकार्जुन खड़गे बोले-...

’83 साल का हूं, इतनी जल्दी मरने वाला नहीं’, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, तब तक जिंदा रहूंगा

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। कठुआ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते समय खड़गे को चक्कर आ गया। खड़गे की हालत देखकर मंच पर मौजूद कई नेताओं ने उन्हें संभाला। अस्वस्थ होने के बाद भी खड़गे ने अपना भाषण जारी रखा और कहा, ‘हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।’

वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जसरोटा में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग ये लोग कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। अगर वे चाहते तो इसे कुछ सालों में ही करा लेते। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। वे चुनाव नहीं चाहते थे। वे उपराज्यपाल के जरिये रिमोट-कंट्रोल वाली सरकार चलाना चाहते थे।

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ नहीं किया- खड़गे
खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से बहुत सारे वादे किए, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। अब अमित शाह कहते हैं कि हम 5 लाख नौकरियां देंगे। लेकिन सवाल है कि 10 साल में आपने क्या किया, क्यों नौकरियां नहीं दीं। जम्मू-कश्मीर में 65 फीसदी सरकारी पद खाली हैं, इतने साल में आपने इन पदों को क्यों नहीं भरा। असलियत ये है कि ये केवल लोगों को गुमराह करना चाहते हैं।

जम्मू-कश्मीर की जनता मोदी को माफ नहीं करेगी- मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने इन वादों को पूरा नहीं कर पाए। जो व्यक्ति झूठ बोलता है, जनता उसे कभी माफ नहीं करती है। जम्मू-कश्मीर की जनता भी नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी। खड़गे ने आगे कहा कि देश में नेहरू ने बड़े-बड़े संस्थान बनवाए, कारखाने लगवाए। उन्होंने देश में सड़क, रेल और विकास से जुड़े कई काम किए, जिससे तरक्की हुई।

UPA की सरकार में जम्मू-कश्मीर में पीर पंजाल की टनल समेत विकास के कई काम हुए। मनरेगा, फूड सिक्योरिटी एक्ट आया। बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिया। नरेंद्र मोदी ने विकास के नाम पर जनता को केवल बेरोजगारी, महंगाई और अत्याचार दिया। बता दें कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। तीसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले आज यानी रविवार को प्रचार का आखिरी दिन है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...