14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपाल'पापा को पापा कहने में शर्म आ रही है...', फोटो पोस्ट करके...

‘पापा को पापा कहने में शर्म आ रही है…’, फोटो पोस्ट करके लड़के ने किया सुसाइड

Published on

खरगौन ,

मध्य प्रदेश के खरगौन में 22 साल के एक लड़के ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करके घर में फांसी लगाकर जान दे दी. उसने फोटो पर लिखा कि सुसाइट का कारण पापा हैं. पापा को पापा कहने में मुझे शर्म आ रही है. घर की प्रॉब्लम की वजह से सुसाइड कर रहा हूं. बेटे द्वारा उठाए गए इस कदम से परिवार में मातम का माहौल है.गौरतलब है कि खरगौन जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर ऊन थाना क्षेत्र में सुंदरलाल कहार के बेटे अजय ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. ये खौफनाक कदम उठाने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड किया.

‘मेरे सुसाइड करने का एक ही कारण है’
इस पर उसने लिखा, “घर की प्रॉब्लम की वजह से मैं सुसाइट कर रहा हूं. मेरे सुसाइड करने का एक ही कारण है, मेरे पापा. मुझे पापा बोलने में भी शर्म आ रही है. मैं बहुत परेशान हो गया हूं, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं”. बताया जा रहा है कि लड़के का पिता बहुत ज्यादा शराब पीता है. शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करता था. लड़का इसका विरोध करता था. बावजूद इसके पिता सुधरने का नाम ले रहा था. इसी वजह से उसने मौत को गले लगा लिया.

बेटे के कदम से घर में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलने पर ऊन थाना इंचार्ज लक्ष्मण सिंह लौवंशी तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही परिवार वालों से पूछताछ की. उधर, बेटे द्वारा उठाए गए इस कदम से घर में कोहराम मचा हुआ है.

मई में सामने आया था ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला
इससे पहले मई में खरगौन से ही दिल दहला देने वाला एक ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां एक युवक और युवती ने जहर खा लिया था. इसके बाद दोनों थाने पहुंच थे. उन्होंने पुलिस से शादी कराने में मदद मांगी. जैसै ही पता चला दोनों ने जहर खाया है, फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मगर, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी.

इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव ग्रामीणों को सौंप दिए. ये मामला खरगौन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र का था. यहां युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था. दोनों जहर खाने के बाद खुद थाने पहुंच गए और पुलिस से शादी कराने में मदद की गुहार लगाई थी. फिर दोनों को फौरन अस्पताल भेजा गया.फिर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल खरगौन में आईसीयू वार्ड में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया था.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...