12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमैं सुप्रिया ताई की वजह से ये पार्टी छोड़ रही... सोनिया दुहन...

मैं सुप्रिया ताई की वजह से ये पार्टी छोड़ रही… सोनिया दुहन ने छोड़ा शरद पवार की एनसीपी का साथ

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व एनसीपी-एससीपी छात्र संघ अध्यक्ष सोनिया दुहन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा की पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं है। सेल्फी डाल देने से, सोशल मीडिया पर फोटो डाल देने से पार्टी नहीं चलती। पार्टी को पार्टी के तरीके से चलाना पड़ता है। ये बात सुप्रिया ताईं और उनके आसपास के लोगों को समझनी पड़ेगी। पार्टी ऐसे लोगों से नहीं चलेंगे जो लीडर नहीं है। मैं ये पार्टी छोड़ रही हूं। पूरे जिम्मेदारी के साथ ये कह रही हूं कि सुप्रिया ताई की वजह से मैं पार्टी छोड़ रही हूं। धीरज शर्मा ने पार्टी सुप्रिया ताई की वजह से छोड़ी है। हम दोनों ने सिर्फ और सिर्फ सुप्रिया ताई की वजह से पार्टी छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि मैं अब शांति से घर में बैठूंगी। न मैं किसी से बात करूंगी ने किसी से पार्टी छुड़वाऊंगी। लेकिन धीरज शर्मी जी के साथ काफी लोग गए हैं। उनके भी यही कारण है। कभी आजतक सुधबुध ही नहीं ली गई। मुझे नहीं पता बाकी लोगों का क्या मत है। मेरा पार्टी छोड़ने का कारण सिर्फ सुप्रिया ताई है। जब साहब सब संभाल रहे थे तब सब ठीक चल रहा था। अब ऐसा क्या हो रहा है। मैं किसी खुशी में ये निर्णय नहीं लिया है। मैंने इसके बाद क्या करना है कि इसपर मैंने कोई फैसला नहीं किया है।

मैं शरद पवार को नहीं छोड़ रही
पार्टी से इस्तीफा देने बाद दुहन ने कहा कि मैंने शरद पवार को नहीं छोड़ा है मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कौन फैला रहा है। मैं अजित पवार की पार्टी में शामिल नहीं हुई हूं। सुप्रिया सुले को सोचना चाहिए कि दशकों से शरद पवार के साथ जुड़े रहे नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं। मैं जिम्मेदारी के साथ ये बात कह रही हूं कि मैंने सुप्रिया ताई की वजह से पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।

धीरज शर्मा ने भी छोड़ी पार्टी
बता दें कि सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी (एसपी) की युवा विंग के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने अजित पवार की उपस्थिति में असली एनसीपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इस मौके पर अजित पवार गुट के तमाम बड़े चेहरे भी मौजूद रहे। धीरज शर्मा ने पार्टी छोड़ने से पहले फेसबुक पर लिखा था कि मैं धीरज शर्मा हूं, मैं राष्ट्रवादी शरद चंद्र पवार पार्टी द्वारा दिए गए सभी पोस्ट से खुद को मुक्त कर रहा हूं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...