5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यनायक नहीं खलनायक हूं मैं... राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगा...

नायक नहीं खलनायक हूं मैं… राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगा CM नीतीश का पोस्टर

Published on

पटना:

बिहार में अभी विधानसभा चुनाव होने में सात महीने से ज्यादा का समय बचा है लेकिन सूबे में राजनीतिक माहौल अभी से गरमाने लगा है. सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो कुछ दिन पहले जमकर वायरल हुआ था. उस वीडियो में नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान बात करते नजर आ रहे थे. अब इस वीडियो को लेकर RJD हमलावर दिख रही है. RJD ने सीएम नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इतना ही नहीं सीएम नीतीश के उस वीडियो को लेकर पटना में राबड़ी देवी के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में नीतीश सरकार की कड़ी आलोचना की गई है. इस पोस्टर में लिखा है ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’. इसमें नीतीश कुमार पर महिलाओं और महात्मा गांधी और राष्ट्रगान का अपमान करने का भी आरोप लगाया है.

विधानसभा में हुआ था हंगामा
विपक्ष ने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. विपक्ष ने इसे राष्ट्रगान का अपमान करार देते हुए बुधवार को विधानसभा और विधान परिषद में जमकर हंगामा किया था. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा था कि मुख्यमंत्री ने जो हरकत की है, वह न केवल राष्ट्रगान का अपमान है, बल्कि पूरे देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. सरकार को इस पर जवाब देना होगा. हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.

पप्पू यादव का समर्थन, आरजेडी पर पलटवार
जहां विपक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है, वहीं निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नीतीश का बचाव करते हुए सबको चौंका दिया था. पप्पू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार का इरादा राष्ट्रगान का अपमान करना नहीं था. हर बात पर राजनीति करना ठीक नहीं है. उन्होंने इस मुद्दे को तूल देने के लिए आरजेडी पर निशाना साधा.पप्पू यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर भी आरजेडी को घेरा और कहा था कि जब सत्ता में थे, तब आरक्षण के लिए क्या कदम उठाए? अब सिर्फ वोट की राजनीति के लिए शोर मचा रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...