4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमैं चुनाव ही नहीं लड़ रहा... पीएम कैंडिडेट के सवाल पर बोले...

मैं चुनाव ही नहीं लड़ रहा… पीएम कैंडिडेट के सवाल पर बोले शरद पवार, राहुल गांधी की भी कर दी तारीफ

Published on

मुंबई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत ने विपक्षी दलों के हौसले बढ़ा दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले अब सभी दलों ने एकजुट होने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस कड़ी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इधर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने विपक्ष के पीएम कैंडिडेट के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मुंबई में शरद पवार ने कहा, ‘मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाने की है, ऐसी ही कोशिश बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं। मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं तो पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है। मैं पीएम बनने की रेस में नहीं हूं। हमें ऐसा नेतृत्व चाहिए जो देश के विकास के लिए काम कर सके।’

राहुल गांधी की तारीफ
एनसीपी प्रमुख ने इस मौके पर राहुल गांधी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ‘कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा का सबसे अच्छा उदाहरण है। राहुल गांधी के बारे में कोई कुछ भी कहे, मुझे यकीन है कि लोग राहुल गांधी की विचारधारा को मजबूत करेंगे।’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से सोमवार को महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल से पूछताछ का जिक्र करते हुए, पवार ने केंद्र को निशाने पर लिया। पवार ने कहा कि हो सकता है कि बीजेपी को एनसीपी (इस तरह के उत्पीड़न के लिए) से कुछ उम्मीदें हों, लेकिन हम उन्हें संतुष्ट नहीं करने जा रहे हैं।

सीट बंटवारे पर क्या बोले पवार
महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सीट बंटवारे के मुद्दों पर पवार ने सभी अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि अब तक तीनों पक्षों की इस मामले पर चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘हम सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। एमवीए सहयोगी जल्द ही एक साथ बैठेंगे और आगामी बीएमसी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे।’

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...