12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्य'मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं...' गुजरात में किसने लगा दिए...

‘मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं…’ गुजरात में किसने लगा दिए केजरीवाल के ये पोस्टर?

Published on

वडोदरा

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को लेकर हुए विवाद का असर गुजरात तक पहुंचा। राजकोट में रातोंरात जगह-जगह ऐसे पोस्टर लगाकर केजरीवाल को हिन्दू धर्म विरोधी दर्शाने की कोशिश की गई। इन पोस्टरों पर वही शपथ लिखी है, जिसको लेकर विवाद हुआ था। गुजरात में कल बीजेपी ने नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके केजरीवाल को निशाने पर लिया था और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम को हटाने की मांग की थी।

पहले भी हो चुके हैं विवाद
वडोदरा में इससे पहले केजरीवाल कई बार आ चुके हैं और हर बार उनके दौरे में विवाद खड़ा होता है। पिछली बार वडोदरा के एक पार्टी प्लॉट में शिक्षा संवाद किया था। तो काफी विवाद हुआ। केजरीवाल के वडोदरा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके सामने ही मोदी-मोदी के नारे लगे थे। ऐसे में केजरीवाल के इस दौरे को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट है।

मंत्री राजेंद्र पाल के बयान से बवाल​
दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री एक वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को विवाद में घिर गए। वीडियो में गौतम पांच अक्टूबर को आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं जहां सैकड़ों लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया और हिन्दू देवी-देवताओं को अपना भागवान नहीं मानने की कसम ली।

हिंदू हितरक्षक समिति का जिक्र​
इस पोस्टरों पर कुछ शहरों में हिंदू हितरक्षक समिति कर्णावती लिखा गया है। बाकी स्थानों पर नाम नहीं लिखा गया है। केजरीवाल अपने दौरे की शुरुआत दाहोद से करेंगे। वह दोपहर 1:30 बजे के करीब दाहोद पहुंचकर नवजीवन आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वडोदरा में तिरंगा यात्रा​
गुजरात के दौरे पर पहुंच रहे केजरीवाल दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तो शाम को वडोदरा में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। वडोदरा में ये पोस्टर लगाए गए हैं। जिन्हें आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हटा रहे हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...