15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीति'हारें या जीतें पता नहीं, लेकिन लड़ेंगे...', स्पीकर पद के लिए नामांकन...

‘हारें या जीतें पता नहीं, लेकिन लड़ेंगे…’, स्पीकर पद के लिए नामांकन करने के बाद बोले के. सुरेश

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ओम बिरला को एक बार फिर अपना स्पीकर प्रत्याशी बनाया है. NDA उम्मीदवार के खिलाफ INDIA ब्लॉक ने अपने 8 बार के सांसद और केरल कांग्रेस के नेता के. सुरेश को मैदान में उतारा है. मंगलवार को के. सुरेश और ओम बिरला दोनों ने ही नामांकन कर दिया है. नामांकन के बाद के. सुरेश ने कहा,’स्पीकर का चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी का है. मैंने नामांकन कर दिया है. हम लड़ेंगे. हारें या जीतें पता नहीं. लेकिन हम लड़ेंगे. डिप्टी स्पीकर के पद पर विपक्ष का अधिकार था, लेकिन उन्होंने (NDA) नहीं दिया.’

वहीं, INDIA ब्लॉक के एक और सदस्य NCP (शरद पवार) के चीफ शरद पवार ने कहा,’सच बताऊं तो मैंने किसी के साथ चर्चा नहीं की है. ऐसी हमेशा की प्रैक्टिस है कि रूलिंग पार्टी के पास स्पीकर की पोस्ट जाति है. विरोधी पार्टी के साथ डिप्टी स्पीकर का पद जाता था. लेकिन पिछले 10 साल से और मोदी सरकार राज में उनको ज्यादा सीटें मिलने के बाद उन्होंने विपक्ष को डिप्टी स्पीकर पद नहीं दिया.’

‘विपक्ष को मिलना चाहिए था डिप्टी स्पीकर का पद’
शरद पवार ने आगे कहा,’हमारी INDIA ब्लॉक के साथ बातचीत हुई. उन्हें मैंने यह सुझाव दिया है कि आप सरकार में बैठे लोगों को अध्यक्ष पद चुनाव निर्विरोध कीजिए. स्पीकर का पद निर्विरोध हो, इसमें हमारी सहमति है. यह संदेश सरकार को दीजिए. साथ ही साथ मैंने यह सुझाव दिया की यह भी बताइए डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए.’

‘किसी भी कंडीशन के साथ नहीं चलती संसद’
इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी से सांसद डिंपल यादव का भी बयान आया है. उन्होंने कहा,’अच्छी बात है. विपक्ष मजबूत है. अगर स्पीकर का चुनाव लड़ रहे हैं तो अच्छी बात है.’ स्पीकर पद पर हो रहे चुनाव को लेकर टीडीपी सांसद और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने भी अपने विचार रखे हैं. उन्होंने कहा,’विपक्ष को कोई कंडीशन नहीं रखनी चाहिए थी. किसी भी कंडीशन के साथ संसद नहीं चलती है. राजनाथ सिंह सर्वसम्मति बनाने में लगे हुए थे. हम डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर चर्चा करने के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने कंडीशन रख दी.’

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...