17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'छोटे कपड़ों में आती है शर्म... बैड टच करते लोग', सोनपुर मेले...

‘छोटे कपड़ों में आती है शर्म… बैड टच करते लोग’, सोनपुर मेले की डांसर काजल ने बताया पूरा सच, थियेटर में होता…

Published on

वैशाली:

मुझे छोटे- छोटे कपड़ों में असुविधा होती है। मुझे छोटे कपड़े पहनने में शर्म आती है। लोग पैसे देने के नाम पर गंदे- गंदे इशारे करते हैं। लोग बैड टच करते हैं। मकान मालिक बहुत बेइज्जती करता था। घर के सामान को बाहर फेंक देता था। चाचा ने घर से निकाल दिया। उपरोक्त बयान सोनपुर मेले के थियेटर में डांस करने आई वायरल डांस गर्ल काजल का है। काजल ने एक निजी चैनल से बातचीत में अपने दर्द को सामने रखा है। थियेटर की रंगीन दुनिया के पीछे की सच्चाई को भी बताया है। डांसर काजल ने अपने परिवार की परिस्थितियों को भी साझा किया है।

सोनपुर थियेटर में काजल
वायरल डांस गर्ल काजल इन दिनों सोनपुर मेले के थियेटर में जलवा बिखेर रही है। इससे पहले भी राजगीर के मेले और सोनपुर मेले में काजल पहले आ चुकी है। फेसबुक और एक्स पेज के रील पर काजल लगातार दिख जाती है। उसे देखने वाले लोग मिलियन में हैं। अब बताया जा रहा है कि काजल को मुंबई से बॉलीवुड का ऑफर आया है। काजल को मशहूर निर्देशक करण जौहर ने नोटिस किया है। सोनपुर पहुंची काजल ने एक निजी चैनल के संवाददाता से बातचीत में बहुत सारी बातों का खुलासा किया।

वायरल गर्ल काजल
वायरल गर्ल काजल की उम्र 17 साल है। उसने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया है। सोनपुर मेले में वायरल गर्ल काजल को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। सोनपुर मेला के मुख्य आकर्षण थियेटर की जान काजल बन चुकी है। इसी बीच किसी की नजर काजल पर पड़ गई है। उसे हीरोईन मटेरियल बताया जा रहा है। मूल रूप से यूपी के बिजनौर की रहने वाली काजल ने मीडिया से अपनी बातचीत में कहा है कि वो खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी है। उसके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। चाचा ने उसे घर से निकाल दिया।

परिस्थिति ने किया मजबूर- काजल
काजल ने बताया कि पारिवारिक परिस्थिति ठीक नहीं रहने की वजह से वो अपने मां और भाई को लेकर दिल्ली चली गई। मकान मालिक बेइज्जत करता था। घर का सारा सामान फेंक देता था। काजल ने बताया कि उसे शुरू में पता नहीं था कि थियेटर क्या होता है। उसने यहां आकर देखा कि लड़कियां ग्रुप में छोटे- छोटे कपड़े पहनती हैं। उसे बहुत बुरा लगता था। काजल को शर्म आती थी। उसे जोर जबरदस्ती कपड़े भी पहनाए जाते थे। उसे पहली बार आजमगढ़ थियेटर में काम मिला। उसके बाद थियेटर के माहौल में खुद को ढाला। उसने भोजपुरी भाषा को भी सीखा।

भोजपुर में काम
काजल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसे कई बार लगा कि थियेटर को छोड़कर कहीं और चली जाए। लेकिन हिम्मत नहीं होती थी। थियेटर के अंदर की दुनिया अलग है। डांस के दौरान चाहने वाले गंदे इशारे करते हैं। इनाम देने के बहाने बैड टच करते हैं। बहुत बुरा लगता है। लेकिन थियेटर से कमाई होती है। मेरा परिवार चलता है। भाई बहन को पढ़ा रही है। मजबूरी में छोटी बहन की शादी बचपन में करनी पड़ी। काजल के मुताबिक उसका वीडियो इतना वायरल हुआ कि लोगों के बीच उसे अपना पहचान के लिए नहीं सोचना है। उसे काम के ऑफर मिल रहे हैं।

करण जौहर से ऑफर
काजल ने बताया कि भोजपुरी गायकों के साथ काम मिल रहा है। खेसारी लाल यादव के साथ गाना आया है जिसका नाम ‘मोहर नईहर के’ है। उसके अलावा उसकी बातचीत एक और गायक नीलकमल सिंह के साथ चल रही है। काजल ने बताया कि उसकी लाइफ अब सेट हो गई है। उसने दिल्ली में फ्लैट खरीद लिया है। उसने बताया कि दो चार महीने पहले उसकी मुलाकात करण जौहर से हुई। सोनपुर थियेटर का काम खत्म करने के बाद वो मुंबई जाएगी मिलने के लिए उसके बाद उसकी शूटिंग शुरू होगी।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...