23.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'दुनिया बदलते हुए भारत को देखकर अचंभित है...', मॉस्को में भारतीय समुदाय...

‘दुनिया बदलते हुए भारत को देखकर अचंभित है…’, मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM मोदी

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिनों के दौरे पर हैं. वह सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया था. मंगलवार को पीएम मोदी मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे. यहां वह रूस में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज यहां अकेले नहीं आया हूं बल्कि अपने साथ देश की मिट्टी की महक लेकर आया हूं. मैं 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं. आज नौ जुलाई है, इस दिन की खास बात ये है कि मैंने इसी दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इस तरह से मुझे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए हुए एक महीना हो गया है.

इस सरकार में 3 का अंक छाया हुआ है
उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने शपथ ली थी कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा. इस सरकार में 3 का अंक छाया हुआ है. हमें तीन गुनी रफ्तार से काम करना है. हमारा लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनाना है. हमारा लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना है. देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है. गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाना है.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देख अचंभित है. देश के विकास की रफ्तार से आज दुनिया हैरान है. दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है. आज भारत में लाखों स्टार्टअप है. आज का भारत जो ठान लेता है, पूरा करता है.

भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन का सबसे बड़ा मॉडल
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 140 करोड़ नागरिकों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है. विश्वभर में फैले हुए भारतीयों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है, गर्व करता है. इस वजह से भारत बदल रहा है. 140 करोड़ देशवासियों ने करके दिखाया है. भारत को अपने सामर्थ्य पर भरोसा है. भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन का सबसे बड़ा मॉडल है. आज हिंदुस्तान मेहनत कर रहा है. विदेशों में रहने वाले भारतीय आज भारत पर गर्व करते हैं. देशवासियों ने विकसित भारतीयों का संकल्प लिया है. सामर्थ्य पर भरोसे की वजह से भारत बदला है. दुनिया भारत का नवनिर्माण देख रही है.

Latest articles

दादाजी धाम में सातवें बड़े मंगल पर बाल हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार, दीपों से जगमगाया मंदिर

भोपाल। रायसेन रोड पटेल नगर स्थित भोपाल के सुप्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...

टैगोर नगर में बैंक कुर्की पर भारी हंगामा, पते के फेर में फंसी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर नगर में बैंक द्वारा की जा...

जिनेवा में आयोजित 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में डॉ. विराट जायसवाल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल। स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (पैलेस दे नेशंस) में 1 से...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...