5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'गरियाने के साथ मारता भी बहुत हूं...', BJP सांसद ने सरकारी इंजीनियर...

‘गरियाने के साथ मारता भी बहुत हूं…’, BJP सांसद ने सरकारी इंजीनियर को दीं भद्दी गालियां

Published on

बाराबंकी,

हैदरगढ़ (बाराबंकी) शारदा नहर खंड के असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार गुप्ता से अभद्रता का मामला सामने आया है. इसका आरोप क्षेत्र के भाजपा सांसद उपेंद्र रावत पर है. सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में सांसद को इंजीनियर से गाली-गलौज करते सुना जा सकता है. अब भयभीत इंजीनियर ने जिलाधिकारी और अपने विभाग के प्रमुख से सुरक्षा की गुहार लगाई है और छुट्टी लेकर घर चला गया है. पीड़ित ने हैदरगढ़ कोतवली पुलिस को भी तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है. वहीं, सांसद उपेंद्र रावत की तरफ से इस मामले को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है.

अपनी बदजुबानी के लिए चर्चित बाराबंकी सांसद उपेंद्र रावत ने शनिवार को शारदा खंड के सहायक अभियंता संजय गुप्ता को अपनी संसदीय क्षेत्र के कानदुपुर गांव से कॉल किया. सांसद ने इंजीनियर से कहा, ”तुमको मैंने 5-6 बार चिट्टी लिखी. लेकिन तुम इस महत्वपूर्ण कानदुपुर पुल का एस्टीमेट नहीं बनवा रहे हो?” जवाब में इंजीनियर ने कहा, ”कौन कह रहा है साहब?” इसके बाद सांसद उपेंद्र ने बोले, ”यहां मौके पर कब आओगे? सारी जनता खड़ी है.” जिस पर इंजीनियर ने कहा- ”सर, मैं सब काम छोड़कर अभी आ जाऊंगा. वैसे वहां मेरे विभाग के बड़े साहब अधिशासी अभियंता और जेई मौजूद हैं.

इतना कहना था कि सांसद उपेंद्र रावत को गुस्से में लाल-पीले हो गए और बोले- ”अधिशासी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) की बात न करो तुम. तुम्हारा क्षेत्र है.” गाली देते हुए बोले कि ”……घुसेड़ देंगे तुम्हारे….” इंजीनियर सर-सर कहते हुए तुरंत आने की बात कहता रहा, लेकिन सांसद उपेंद्र रावत रुआब गांठते रहे. वह यहीं नहीं रुके.

उन्होंने इंजीनियर से आगे कहा, ”सुनो, हम गरियाते भी बहुत हैं और जो गाली से नहीं मानता है, उसे मारते भी बहुत हैं. यही नहीं, इंजीनियर को फिर गाली देते हुए धमकाया कि ऑफिस में तुम्हारे ताला लगा दूंगा, घुसने भी नहीं दूंगा….वहीं तुम्हारे ऑफिस के सामने बैठूंगा. विधायकों के टिकट कटवाते हो न तुम. पूर्व विधायक राम नरेश रावत का टिकट कटवा दिया तुमने.” जिस पर इंजीनियर संजय ने कहा, ”हम क्यों कटवाएंगे साहब…”

DM और लखनऊ मुख्यालय में पीड़ित ने दी तहरीर
हैदरगढ़ के शारदा सहायक खंड- 28 के सहायक अभियंता संजय कुमार गुप्ता ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी और अपने विभाग के अधिशासी अभियंता समेत लखनऊ मुख्यालय पर की है. अपनी सुरक्षा के लिए भी गुहार लगाई है. एक कॉपी हैदरगढ़ कोतवली में भी दी है. इस तहरीर में संजय गुप्ता ने लिखा है, ”सांसद उपेंद्र रावत द्वारा मुझे मोबाइल पर अभद्र भाषा में धमकी, गालियां देकर प्रताड़ित किया गया है. मेरे साथ कहीं भी सांसद उपेंद्र रावत द्वारा दुर्घटना कराई जा सकती है. पत्र में ये भी लिखा कि जब तक मुझे शासन स्तर पर सुरक्षा का आश्वासन न प्राप्त हो जाए तब तक मुझे छुट्टी दी जाए.”

सांसद का विवादों से पुराना नाता
बता दें कि इससे पहले भी भाजपा सांसद उपेंद्र रावत गेंहू तौल केंद्र के अधिकारी को भी गाली दे चुके हैं. सांसद उपेंद्र रावत की वजह से इससे पहले भी कई बार पार्टी की फजीहत हो चुकी है.

पीड़ित अधिकारी ने बयां की आपबीती
वहीं, पीड़ित संजय कुमार गुप्ता ने अपनी आपबीती में सुनाया, ”फ़ोन पर वह (सांसद उपेंद्र रावत) मुझे बुला रहे थे कि यहीं आ जाओ. मैं जा भी रहा था, लेकिन किसी बात से वह नाराज हो गए, उनके कार्यकर्ता भी थे, अगर हम वहां पहुंच जाते तो मेरे साथ दुर्व्यवहार हो जाता, किस हद तक होता ये तो सांसद की बातों से ही लग रहा था. वह माननीय हैं. मैं क्या बोलूं, हम बोलने की स्थिति में नहीं हैं, हमने इसलिए अवकाश ले लिया है. मुझे सुरक्षा को लेकर बहुत चिंता है कि मैं जिले में काम कैसे करूं? मेरा 22 साल का करियर है. क्यों सांसद जी गुस्सा हुए? मैं तो नहीं जानता हूं.”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...