10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ किया जाए...' 640 पेज की चार्जशीट...

‘मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ किया जाए…’ 640 पेज की चार्जशीट में साहिल ने बताया कि क्यों की साक्षी की हत्या

Published on

रोहिणी कोर्ट

‘मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ किया जाए…’ यह कहना है 23 साल के साहिल का, जिसे पिछले महीने की एक सीसीटीवी फुटेज में सभी ने एक वहशी हत्यारे के रूप में देखा। शाहबाद डेयरी इलाके की इस फुटेज में साहिल चाकू से 16 साल की एक लड़की पर ताबड़तोड़ वार करता नजर आया था। इस मामले में पुलिस ने 640 पन्नों की चार्जशीट अदालत के सामने रखी है, जिसमें साहिल को हत्या, यौन उत्पीड़न, महिला के साथ बदसलूकी वाला बर्ताव, पॉक्सो कानून की धारा-12 और आर्म्स एक्ट के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध का आरोपी भी बनाया गया है। इस आरोप पत्र के साथ पुलिस ने आरोपी का कथित इकबालिया बयान भी अदालत के सामने रखा, जिसमें वह हत्या के पीछे की वजह बताने के साथ अपने गुनाह के लिए माफी मांगता है।

अडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर श्वेता वर्मा के जरिए दायर चार्जशीट पर अदालत 1 जुलाई को विचार करेगी। आरोपी के बयान के मुताबिक, वह एक कॉमन फ्रेंड के जरिए नाबालिग लड़की से मिला था। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ। लेकिन, आरोपी साहिल को लड़की का अन्य लड़कों से मेल-मिलाप पसंद नहीं था, जो इनके बीच झगड़े का कारण बनता। 25 मई को लड़की ने अपने एक साथी के साथ इसे कथित तौर पर फोन पर धमकाया और एमएलए ऑफिस के पास बुलाकर इसकी बेइज्जती की, इसकी बहनों के बारे में भला-बुरा कहा। साहिल के मुताबिक, उस वक्त खामोश रहते हुए भी उसने तभी लड़की को मारने का इरादा कर लिया। बयान के मुताबिक, वह लड़की को मारने की योजना बना ही रहा था कि 28 मई को फिर से लड़की ने दोपहर में अनजान नंबर से कॉल कर इसे कथित तौर पर धमकाया और एक दिन पहले की ‘बेइज्जती’ याद दिलाई। उसी रात साहिल ने लड़की की बर्बरता के साथ हत्या कर दी।

‘कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की थी’
साहिल ने पुलिस को बताया कि हत्या के दौरान कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। पर उसने उन लोगों को धमकाया और वहां से जाने के लिए कहा। लड़की पर चाकू से 20 से ज्यादा वार करने के बाद उस पर बड़े पत्थर से हमला किया, ताकि उसके जिंदा बचने की कोई गुंजाइश बाकी न रहे। अपने बयान के अंत में आरोपी कहता है कि मुझसे गलती हो गई, माफ किया जाए।

आरोपी को कठोर सजा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज के साथ कई साइंटिफिक और फरेंसिक सबूत अदालत के सामने रखे हैं। गवाहों में उन दो अहम लोगों के बयान हैं, जो मृतक लड़की के दोस्त थे और नाबालिग के साथ आरोपी के रिश्ते के बारे में जानते थे। उनके मुताबिक, मृतक उस वक्त अकेली निकली थी जब यह हमला हुआ। इनमें से एक गवाह एमसीडी में बतौर सफाईकर्मी काम करता है। उसके मुताबिक, मृतक उसकी दोस्त की दोस्त थी, जिसने इसे बताया था कि साहिल आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...