9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयमैंने बहुत दुआ की थी... SC की सुनवाई में जब CJI चंद्रचूड़...

मैंने बहुत दुआ की थी… SC की सुनवाई में जब CJI चंद्रचूड़ को मिला ‘जबरा फैन’

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सामने उलझन की स्थिति बन गई। सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच के सामने एक याचिकाकर्ता ने अजीब सी दलील रखी। याचिकाकर्ता ने सीजेआई से कहा कि मैं काफी खुश हूं कि आपके सामने केस आया है। मैंने बहुत दुआ की थी कि केस आप (सीजेआई चंद्रचूड़) सुनें। इस पर सीजेआई ने कहा कि यह मामला जस्टिस संजीव खन्ना के सामने लिस्टेड हुआ है। इस मामले की सुनवाई 19 या 20 जुलाई को होगी।

…मैंने आधा केस जीत लिया
सीजेआई के इस बात पर भी याचिकाकर्ता ने अपने ही तर्क रखने जारी रखे। याचिकाकर्ता ने कहा कि केस से ज्यादा मैंने इस बात की दुआ की थी कि केस आप सुनें। याचिकाकर्ता का कहना था कि आपने केस सुन लिया…मैंने आधा केस जीत लिया। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि मैं उनकी पीठ से यह मामला वापस नहीं ले सकता हूं।

लोग कर रहे होशियारी की तारीफ
इस मामले में लोग सोशल मीडिया पर वकील की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर @sansriongc ने लिखा कि बहुत बुद्धिमान वकील। यूजर ने लिखा कि वह (याचिकाकर्ता) कभी नहीं चाहते थे कि इसकी सुनवाई सीजे के सामने हो। इसीलिए उन्होंने कहा कि वह आधा केस जीत लिया गया है। एक अन्य यूजर @Sambhu21076 ने लिखा कि ऐसे ही जब ज्ञानवापी बनारस का मामला था तो उस समय मै मथुरा वृन्दावन बिहारी जी में था। मैंने प्रार्थना की थी कि इस महत्वपूर्ण विषय को आदरणीय डी वाई चंदचूड की बेंच सुने। फिर वो ही हुआ।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...