8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीय'मैं अपने बयान पर कायम', Unacademy से निकाले जाने पर बोले करण...

‘मैं अपने बयान पर कायम’, Unacademy से निकाले जाने पर बोले करण सांगवान

Published on

नई दिल्ली,

ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म Unacademy द्वारा नौकरी से निकाले गए टीचर करण सांगवान ने स्पष्ट कहा है कि वह अपने उस बयान पर कायम हैं, जिसमें उन्होंने छात्रों से अच्छे शिक्षित नेताओं को वोट देने के लिए कहा था. सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी का एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद विवादों में आए सांगवान ने आजतक/इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि वह यूट्यूब पर मुफ्त में पढ़ाना जारी रखेंगे.

सांगवान ने बताया, “मुझे नहीं पता था कि वीडियो क्लिप को वायरल किया जाएगा और गलत तरीके से पेश किया जाएगा. जिस तरह से इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें मुझे गलत बताया गया.”

बता दें कि वायरल हुई वीडियो क्लिप में करण सांगवान देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार के लिए सरकार द्वारा लाए गए हालिया बिलों पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसमें वह कह रहे हैं, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं रोऊं या हंसूं. क्योंकि मेरे पास भी मेरे बेयर एक्ट्स हैं, बहुत सारे केस लोड हैं, बहुत सारे नोट्स हमने भी बनाए थे. बहुत मेहनत है. आप लोगों को भी काम मिल गया. एक चीज याद रखना. अगली बार जब भी अपना वोट दो, किसी पढ़े-लिखे इंसान को अपना वोट देना. ताकि ये सबकुछ जीवन में दोबारा न झेलना पड़ा. ऐसे इंसान को चुनें जो पढ़ा-लिखा हो, जो समझ सके चीजों को. सिर्फ ऐसे इंसान को न चुनें, जिनको सिर्फ बदलना आता हो, नाम चेंज करना आता हो. तो अपना फैसला सही से लें.”

सांगवान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैंने एक सामान्य बयान दिया है. मैं लोगों को सही तरीके से मार्गदर्शन कर सकता हूं. मैं शिक्षित लोग चाहता हूं. शिक्षा वह नहीं है जो लोग क्लास में पढ़ते हैं. मैंने अपनी क्लास में जो सीखा है, वही पढ़ा रहा हूं.

‘मैंने किसी नाम या पार्टी का जिक्र नहीं किया’
Unacademy के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बारे में पूछे जाने पर सांगवान ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म ने अपने समझौते में उल्लेख किया है कि कोई राजनीतिक बयान नहीं हो सकता है, लेकिन “राजनीतिक बयान” क्या है इसकी कोई परिभाषा नहीं है. मैंने किसी नाम या पार्टी का जिक्र नहीं किया. एक ईमेल में, उन्होंने (अनएकेडमी ने) मुझे एक ट्वीट भेजा. उन्होंने उल्लेख किया कि उनकी गुडविल खराब हुई है. उन्होंने मेरे साथ इस पर चर्चा नहीं की.

सांगवान ने कहा कि उन्होंने Unacademy के शीर्ष प्रबंधन से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते. मैं 2021 से Unacademy के साथ हूं. मेरी प्रोफ़ाइल हटा दी गई है. राजनीतिक दबाव हो सकता है.

‘हो सकता है अनएकेडमी दबाव में हो’
अपने बयान पर उन्होंने कहा कि मैंने सही बात कही. मैंने जो कहा, मैं उस पर कायम हूं. शिक्षा किसी के भी जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. मुझे ट्रोल किया गया. मुझे विवाद में डाल दिया गया. अनएकेडमी विवादों में आई. हो सकता है कि वे दबाव में थे, जिसके कारण उन्होंने मुझे बर्खास्त कर दिया.

सांगवान ने इन आरोपों से भी इनकार किया कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा, “मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. मैं केवल शिक्षण कार्य करूंगा. मेरा एक यूट्यूब चैनल है. मैं बच्चों को मुफ्त पढ़ाऊंगा.”

‘टर्मिनेशन लेटर मिला तो वह रो पड़ा’
उन्होंने कहा कि जब उन्हें Unacademy से टर्मिनेशन लेटर मिला तो वह रो पड़े. उन्होंने कहा, “मेरे कुछ छात्र भी रोए. कोई भी छात्रों के भविष्य के बारे में नहीं सोच रहा है. मुझे अभिव्यक्ति की आजादी है. एक शिक्षक के तौर पर मैं छात्रों का सही मार्गदर्शन करूंगा.”

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...