7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिमुझे आज भी याद है... विदाई भाषण में जब PM मोदी ने...

मुझे आज भी याद है… विदाई भाषण में जब PM मोदी ने वेंकैया को याद दिलाई वह बात

Published on

नई दिल्ली

यूं तो पीएम नरेंद्र मोदी भाषण कला के माहिर नेताओं में शुमार किए जाते हैं। लेकिन वह जब आज उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू को राज्यसभा में विदाई दे रहे थे तो उनकी भाषा के कायल नजर आए। पीएम मोदी ने भाषा पर दिए गए नायडू के एक बयान का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आप कहा करते थे कि मातृभाषा आंखों की रोशनी की तरह तो ही और दूसरी भाषा चश्मे की तरह होती है। पीएम ने नायडू के वन लाइनर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपके वन लाइनर के बाद कुछ करने की जरूरत ही नहीं रह जाती थी।

पीएम मोदी ने विदाई देते हुए नायडू के भाषण से लेकर उनके वनलाइनर का खूब जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आपके वन लाइनर विट लाइनर होते हैं और विन लाइनर भी होते हैं। यानी उसके बाद कुछ कहने की जरूरत नहीं रह जाती है। गौरतलब है कि नायडू का का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी सदस्य ने आपके किसी भी शब्द को कभी अन्यथा नहीं लिया। आपने हमेशा इस बात पर बल दिया कि संसद में व्यवधान एक सीमा के बाद, सदन की अवमानना के समान होता है।

आपके वो तीन शब्द
पीएम मोदी ने राज्यसभा की कार्यवाही को कुशलता के साथ चलाने के लिए नायडू की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब भी टकराव की परिस्थिति पैदा होती थी, तो आपसे बार बार सुनने को मिलता था, Let’s The government Perpose, Lets The Oppositon Oppose और Let’s The House Dispose। उन्होंने कहा कि कैसे कोई अपनी भाषा की ताकत के रूप में सहजता से इस सामर्थ्य के लिए जाना जाए और उस कौशल से स्थितियों को बदलने की सामर्थ्य रखे, ऐसे आपके सामर्थ्य को मैं बधाई देता हूं।

ऐसी बात हृदय की गहराई से ही आती है-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आपकी ये प्रतिभा और निष्ठा आगे भी सदन के लिए एक गाइड के रूप में हमेशा काम करेगी। कैसे संसदीय और शिष्ट तरीके से भाषा की मर्यादा में कोई भी अपनी बात प्रभावी ढंग से कह सकता है, इसके लिए आप प्रेरणा पुंज बने रहेंगे। आप कहते हैं कि मातृभाषा आंखों की रोशनी की तरह होती है, और दूसरी भाषा चश्मे की तरह होती है। ऐसी भावना हृदय की गहराई से ही बाहर आती है। आपकी मौजूदगी में सदन की कार्यवाही के दौरान हर भारतीय भाषा को विशिष्ट अहमियत दी गई है।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम, स्पीकर.. सब आजाद भारत में पैदा हुए
पीएम ने अपने भाषण में नायडू की एक-एक बाद को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में आज जब देश जब 25 सालों की नई यात्रा शुरू करने की कोशिश कर रहा है, देश का नेतृ्त्व भी एक नए युग के हाथों में है। इस बार हम ऐसे 15 अगस्त मना रहे हैं, जब देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, स्पीकर, पीएम सब वो लोग हैं जो आजाद भारत में पैदा हुए हैं। सबके सब बहुत ही साधारण पृष्टभूमि से आते हैं। मैं समझता हूं इसका अपना एक सांकेतिक महत्व है। साथ में देश के नए युग का एक प्रतीक भी है। आपको देश के एक ऐसे उपराष्ट्रपति हैं, जिसने अपनी सभी भूमिकाओं में हमेशा युवाओं के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि आपने सदन में हमेशा युवा सांसदों को आगे बढ़ाया, प्रोत्साहन दिया। आप युवाओं से संवाद के लिए यूनिवर्सिटी और संस्थान लगातार जाते रहे हैं, नई पीढ़ी के साथ आपका कनेक्ट बना रहा है। युवा आपसे मिलने के लिए उत्सुक रहे हैं, इन सभी संस्थानों में आपकी लोकप्रियता रही है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...