12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यजितना कहो उतना रुपया मंगवाता हूं, मुझे मत मारो...पुणे पोर्श कार हादसे...

जितना कहो उतना रुपया मंगवाता हूं, मुझे मत मारो…पुणे पोर्श कार हादसे के बाद चिल्ला रहा था बिगडै़ल रईसजादा

Published on

पुणे:

महाराष्ट्र के पुणे में 19 मई की रात को हुए पोर्श कार हादसे में एक के बाद एक सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं। रसूखदार बिल्डर के बेटे को बचाने में अभी तक पुलिस, जुवेनाइल बोर्ड के साथ सरकारी डॉक्टरों के मैनेज का होने का खुलासा हो चुका है। अब इस हाईप्रोफाइल मामले में घटना के चश्मदीदों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। घटना के कुछ ही मिनट बाद जब भीड़ ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया था। इसके बाद नाबालिग की जब पिटाई की थी, तो उस वक्त उसने नशे में अमीरी की धौंस दिखाई थी। नाबालिग लड़ने ने चिल्लाकर कर कहा था, जितना पैसा चाहिए ले लो लेकिन मारो मत, जितना रुपया चाहिए मैं मंगवाकर देता हूं अभी।

आरोपी ही चला रहा था पोर्श
चश्मदीद अमीन शेख ने बताया है कि जब यह घटना घटी तो बहुत जोर की आवाज आई थी। हादसा 10 फीट की दूरी पर हुआ था। पोर्श से टकराने पर एक की डेडबाॅडी कई फीट ऊपर उछल गई थी। पोर्श कार के एयरबैग खुल गए थे। भीड़ ने कार चला रहे नाबालिग को पकड़ लिया था। दूसरे चश्मदीद संकेत की मानें तो कार नाबालिग आरोपी ही चला रहा था। पोर्श की स्पीड काफी ज्यादा थी। यह स्पीड सीसीटीवी में भी कैद हुई है। टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह ऊपर तक हवा में उछल गई थी।। पुलिस के पहुंचन पर लोगों ने आरोपी नाबालिग को पुलिस को सौंप दिया था, हालांकि नाबालिग को जेजे बोर्ड ने 15 घंटे बाद जमानत दे दी थी। मामले के तूल पकड़ने पुलिस ने पहले पिता को अरेस्ट किया था और फिर जेजे बोर्ड दोबारा अर्जी फाइल करके जमानत रद्द करवाई थी। नाबालिग आरोपी सुधार गृह में हैं।

किडनैपिंग में पिता को कस्टडी में भेजा
पुणे की कोर्ट ने पोर्श कार दुर्घटना में नाबालिग के पिता को ड्राइवर का अपहरण करने और गलत तरीके से कैद करने के मामले में 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा। अदालत ने इसी मामले में किशोर के दादा की पुलिस हिरासत भी 31 मई तक बढ़ा दी। दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ए ए पांडे के समक्ष पेश किया गया। उन पर आईपीसी की धारा 365 (अपहरण) और 368 (गलत तरीके से छिपाना या कारावास में रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई की तड़के कथित तौर पर नाबालिग द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार पोर्शे की चपेट में आने से दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...