15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीति'झुकूंगा नहीं...', खड़गे ने वक्फ बिल को लेकर पुष्पा स्टाइल में किया...

‘झुकूंगा नहीं…’, खड़गे ने वक्फ बिल को लेकर पुष्पा स्टाइल में किया अनुराग ठाकुर पर पलटवार, दी चुनौती

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए ‘जमीन हड़पने’ के आरोप साबित हो जाते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे. खड़गे ने कहा कि ठाकुर ने आरोप लगाकर उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को राज्यसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के आरोप पर पलटवार करते हुए पुष्पा के मशहूर डायलॉग का हवाला दिया. अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान आरोप लगाया था कि खड़गे ने वक्फ की जमीन हड़पी है.

मैं डरने वाला नहीं हूं- खड़गे
खड़गे ने यह फिल्मी अंदाज में जवाब दिया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए न केवल इस दावे को निराधार बताया बल्कि माफी की मांग की. उन्होंने कहा, “अगर बीजेपी के लोग मुझे डराकर झुकाना चाहते हैं, मैं कभी नहीं झुकूंगा. मैं टूट जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं. याद रखो, मैं डराने से डरने वाला नहीं हूं.’

खड़गे यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, “मेरा जीवन हमेशा एक खुली किताब की तरह रहा है. यह संघर्षों और लड़ाइयों से भरा रहा है. लेकिन मैंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में सर्वोच्च मूल्यों को बनाए रखा है. कल, अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में मुझ पर पूरी तरह से झूठे और निराधार आरोप लगाए. जब ​​मेरे सहयोगियों ने चुनौती दी, तो उन्हें अपनी टिप्पणी वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.लेकिन नुकसान हो चुका है.”

आरोप साबित करें या इस्तीफा दें ठाकुर- खड़गे
खड़गे ने दावा किया कि अनुराग ठाकुर के आरोपों ने उनके राजनीतिक करियर पर बड़ा दाग लगा दिया है और उन्होंने भाजपा से माफी मांगने की मांग की. अपने हमले को तेज करते हुए कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर पूर्व केंद्रीय मंत्री अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते तो उन्हें “संसद में बैठने” का अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, ‘अगर उनके आरोप साबित हो जाते हैं, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा… अगर वह साबित कर देते हैं कि वक्फ की एक भी जमीन पर मेरा या मेरे बच्चों का कब्जा है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। मैं इन चीजों से नहीं डरता। मैं एक मजदूर का बेटा हूं.’

इससे पहले भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ बिल का विरोध करने के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला किया था. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून कांग्रेस की “तुष्टिकरण की राजनीति” के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा. अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड को मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए संपत्तियों का प्रबंधन करना था, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से भूमि का इस्तेमाल एक साम्राज्य स्थापित करने के लिए किया, जिसका इस्तेमाल उन्होंने अपने “वोट बैंक एटीएम” के रूप में किया.’

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...