10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को...

वर्ल्ड कप के बीच ICC का बड़ा एक्शन, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली:

आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी ने यह फैसला एसएलसी प्रशासन में व्यापक सरकारी हस्तक्षेप की वजह से लिया है। वर्ल्ड कप 2023 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वहां के खेल मंत्री ने श्रीलंका क्रिकेट को भंग कर दिया था। भारत में हो रहे टूर्नामेंट में श्रीलंका को 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत मिली। श्रीलंका संसद ने देश में खेल की संचालन संस्था श्रीलंका क्रिकेट के पदाधिकारियों को हटाने के लिए सर्वसम्मति से एक संयुक्त प्रस्ताव पारित किया है, जिनके सांसदों ने ‘भ्रष्ट’ होने का दावा किया है। सरकार और विपक्ष ने बिना वोट के ‘एसएलसी अध्यक्ष सहित भ्रष्ट पदाधिकारियों को हटाने’ नामक प्रस्ताव को पारित करने के लिए हाथ मिलाया।

आईसीसी ने क्या कहा?
आईसीसी ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा- आईसीसी बोर्ड की आज बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि श्रीलंका क्रिकेट विशेष रूप से एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। इसके मामलों को स्वायत्त रूप से प्रबंधित करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि श्रीलंका में क्रिकेट के शासन, विनियमन और प्रशासन में कोई सरकारी हस्तक्षेप न हो।

ऑनलाइन हुई बोर्ड की बैठक
ICC बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की स्थिति को लेकर शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक की। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी बोर्ड एसएलसी के भीतर सभी क्षेत्रों, प्रशासन से लेकर वित्त और यहां तक कि राष्ट्रीय टीम से संबंधित मामलों में श्रीलंकाई सरकार के हस्तक्षेप से चिंतित था। आईसीसी बोर्ड ने माना कि सरकारी हस्तक्षेप आईसीसी संविधान में निर्धारित शर्तों के खिलाफ था।

2019 में जिम्बाब्वे हुआ था सस्पेंड
जिम्बाब्वे क्रिकेट को 2019 में सरकारी हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने सस्पेंड कर दिया था। अब श्रीलंका आईसीसी की तरफ से सस्पेंड किया जाने वाला दूसरा फुल मेंबर बन गया है। आईसीसी ने अपने बयान में यह भी कहा कि निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएंगी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...