6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमेरे अब्बू को कुछ हुआ तो पीएम मोदी होंगे जिम्मेदार... 11 साल...

मेरे अब्बू को कुछ हुआ तो पीएम मोदी होंगे जिम्मेदार… 11 साल की उम्र से ही जहर उगलने लगी यासीन मलिक की बेटी

Published on

इस्लामाबाद

तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आतंकवादी यासीन मलिक की 11 साल की बेटी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह भाषण देती हुई नजर आ रही है। सिर्फ 11 साल की मासूम उम्र में यासीन की बेटी रज़िया सुल्तान जिस तरह जहर उगल रही है, साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान ने उसके भीतर कितनी नफरत भर दी है। अब पाकिस्तान उसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए कर रहा है। रज़िया ने भारत से अपने पिता से मिलने की अनुमति देने की अपील की है।

रज़िया सुल्तान ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (मुजफ्फराबाद) की संसद को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं सिर्फ दो साल की थी जब मैं अपने पिता से मिली थी। अब मैं 11 साल की हो गई हूं। मुझे अपने पिता की बहुत याद आती है।’ रज़िया ने अपने भाषण में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे पिता को कोई नुकसान पहुंचता है तो मैं पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराऊंगी।’

अगर मेरे पिता को फांसी हुई तो…
रज़िया ने कहा कि उनके पिता को ‘फर्जी मामले’ में गलत सजा सुनाई गई है और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वह रिहा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यासीन मलिक ने जिंदगी भर कश्मीर के लिए काम किया है। अगर उन्हें फांसी दी गई तो यह ‘भारत पर काला धब्बा’ होगा। अपने भाषण में रज़िया ने खुद को ‘कश्मीर की बेटी’ बताया। यासीन मलिक अलगाववादी गतिविधियों और टेरर फंडिंग में शामिल रहा है। एनआईए ने यासिन मलिक के लिए मौत की सजा की मांग की है।

तिहाड़ में उम्रकैद की सजा काट रहा मलिक
साल 2019 में गिरफ्तार किए जाने के बाद पिछले साल 24 मई को एनआईए कोर्ट ने यासीन मलिक को टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 1990-91 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार से लेकर, चार एयरफोर्स के जवानों की हत्या और घाटी में आतंकवाद की जड़ों को सींचने तक यासीन मलिक कई संगीन गुनाहों में शामिल रहा है। फिलहाल यासीन मलिक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...