14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीति‘कांग्रेस साथ ना दे तो…’ संजय सिंह मामले में समर्थन ना देने...

‘कांग्रेस साथ ना दे तो…’ संजय सिंह मामले में समर्थन ना देने पर बोले केजरीवाल- हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गये सभी आरोप झूठे है और इनकी जांच करना सिर्फ समय की बर्बादी है। कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ आरोप लगाती है और जांच कराती है, लेकिन पाती कुछ नहीं है। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि संजय सिंह मामले पर कांग्रेस पार्टी खुलकर समर्थन नहीं कर रही है तो उन्होंने कहा कांग्रेस के साथ नहीं देने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, “ना करें, क्या फर्क पड़ता है।”

सीएम बोले- केंद्र और एजेंसियों के पास कोई सबूत नहीं है
गुरुवार को पूर्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के इलाके गाजीपुर लैंडफिल साइट पर इन दिनों कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए चल रहे काम को देखने गये थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “…इन्होंने कहा स्कूल के क्लासरूम बनाने, बिजली, सड़कों के निर्माण, पानी में घोटाला हुआ है। सारी जांच करा ली लेकिन कुछ नहीं निकला। अब पता चल रहा है कि यह पूरा शराब घोटाला ही फर्जी है… इनके पास एक भी सबूत नहीं है।”

केजरीवाल ने कहा कि एजेंसियों ने इतने सारे मामले दर्ज किए, लेकिन उनकी जांच के बाद कुछ नहीं निकला। केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के इतर यहां कहा, “सभी मामले झूठे हैं। वे (एजेंसियां) जांच करती रहती हैं लेकिन जांच से कुछ नहीं निकलता। यह समय की बर्बादी है। जिस तरह से उच्चतम न्यायालय आज (मनीष सिसोदिया मामले के संबंध में) सवाल पूछ रहा था, उससे पता चलता है कि यह एक झूठा मामला था।” उन्होंने कहा कि फर्जी मामलों की जांच से सरकार और उसकी एजेंसियों समेत सभी का समय बर्बाद होता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “सभी को देश की प्रगति के लिए काम करना चाहिए। किसी को भी फर्जी मामलों में फंसाने से देश की प्रगति में मदद नहीं मिलेगी।”

शराब घोटाले मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर शीर्ष अदालत की टिप्पणियों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा, “ जिस तरह से अदालत ने सवाल पूछे उससे लगा कि उन्होंने (एजेंसियों ने) एक तरह से हमारे खिलाफ गलत मामला दर्ज किया है।”

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...