7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिआज चुनाव हुए तो BJP और कांग्रेस को कितनी सीटें? सर्वे में...

आज चुनाव हुए तो BJP और कांग्रेस को कितनी सीटें? सर्वे में राहुल पर चौंकाने वाले नतीजे

Published on

नई दिल्‍ली

विपक्ष की एकता बैठक के बीच एक अहम सर्वे हुआ है। यह सर्वे टाइम्‍स नाउ नवभारत और ईटीजी ने किया है। इसमें यह जानने की कोशिश की गई कि अगर आज आम चुनाव हों तो किसको कितनी सीटें मिलेंगी। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में बड़ी बातें कही गई हैं। इस सर्वे में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्‍व में केंद्र में सरकार बनते दिख रही है। बीजेपी और सहयोगी दलों को सर्वे में 285-325 सीटें दी गई हैं। इसके उलट कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां (UPA) 111-149 सीटों पर सिमटती दिख रही हैं। विपक्षी दल केंद्र की सत्‍ता से बीजेपी को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वे एकजुट होने की कवायद में जुट रहे हैं। हाल में इसे लेकर तमाम विपक्षी दलों ने पटना में बैठक की थी। अगली बैठक बेंगलुरु में होने वाली है। पटना में हुई बैठक के बीच यह सर्वे किया गया।

आज हों चुनाव तो क्‍या होगी स्थित‍ि?
BJP+ 285-325
INC+ 111-149
TMC 20-22
YSRCP 24-25
BJD 12-14
BRS 9-11
AAP 4-7
SP 4-8
अन्य 18-38

मूड में नहीं द‍िख रहा है बदलाव
सर्वे में एक सैंपल साइज 1 लाख 35 हजार है। यानी सर्वे को तैयार करने में इतने लोगों की प्रतिक्रिया ली गई। इसमें 60 प्रतिशत लोगों की प्रतिक्रिया टेलीफोन से और 40 फीसदी डोर-टू-डोर जाकर ली गईं। यह सर्वे उस वक्‍त भी जारी रहा जब विपक्षी दल पटना में एकजुटता की कवायद में लगे थे। हालांकि, दिलचस्‍प यह है कि लोगों के मूड में इस बात से कोई स्विंग नहीं दिखाई दिया। सर्वे से स्‍पष्‍ट है कि लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बना हुआ है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...