8.9 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराजनीति'फिर PM बने मोदी तो कर सकते हैं संविधान में बदलाव, खुद...

‘फिर PM बने मोदी तो कर सकते हैं संविधान में बदलाव, खुद को घोषित कर सकते हैं देश का राजा’

Published on

नई दिल्ली

‘अगर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तमाम विपक्षी दल एक साथ नहीं आए तो हो सकता है अगली बार देश में चुनाव ही ना हों’, यह बयान गुरुवार (15 जुलाई) को आम आदमी पार्टी की ओर से दिया गया है। एक प्रेस वार्ता में अपनी बात रखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह संभावना है कि वह देश के संविधान में बदलाव कर खुद को देश का राजा घोषित कर देंगे। भाजपा ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने का कहना है कि आप प्रवक्ता का यह बयान काफी बचकाना है।

बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘अब बड़ा मुद्दा यह है कि अगर विपक्षी पार्टियां एक साथ आकर 2024 का चुनाव नहीं लड़ती हैं, तो हो सकता है कि इसके बाद चुनाव न हो’, उन्होने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों को परेशान किया जा रहा है। उन्होने कहा, “जिस तरह से विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ CBI, ED और IT के छापे मारे जा रहे हैं और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा रहा है, इस बात की संभावना है कि अगर नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वे संविधान को बदल देंगे और घोषणा करेंगे कि वह जब तक जीवित रहेंगे इस देश का राजा होंगे।

भाजपा का पलटवार
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भारद्वाज के दावों को “मूर्खतापूर्ण” और “बचकाना” करार दिया। उन्होंने कहा, ‘भारद्वाज को बचकाना आरोप लगाने के बजाय यह बताना चाहिए कि उनकी पार्टी उन पार्टियों और राजनीतिक नेताओं को भी गले लगाने के लिए इतनी उतावली क्यों है, जिन्हें केजरीवाल गाली देते थे और भ्रष्ट होने का आरोप लगाते थे।’

Latest articles

कोलार में अपहरण व मारपीट का मामला दो घंटे तक युवक को बंधक बनाकर पीटा

भोपाल कोलार थाना क्षेत्र में गार्मेंट्स शॉप में काम करने वाले एक युवक का अपहरण...

हेस्टू-एचएमएस यूनियन ने अपर महाप्रबंधक से की शिष्टाचार मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं

भोपाल हेस्टू-एचएमएस यूनियन के पदाधिकारियों ने अपर महाप्रबंधक (आईआर) सुरेखा बन्छोर से शिष्टाचार मुलाकात कर...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही के निर्धारित...

More like this

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 66वां जन्मदिन, लिया पांच संकल्पों का संकल्प

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। अपने 66वें जन्मदिन के...