13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीति'अगर मोदी तीसरी बार PM बने तो मैं सिर मुंडवा लूंगा', बोले...

‘अगर मोदी तीसरी बार PM बने तो मैं सिर मुंडवा लूंगा’, बोले नई दिल्ली से AAP उम्मीदवार

Published on

नई दिल्ली,

एग्जिट पोल में एक बार फिर एनडीए को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है. दिल्ली की बात करें तो यहां BJP क्लीन स्वीप कर सकती है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने दावा किया है कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे. उन्होंने कहा कि चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे.

सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा अगर मिस्टर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. मेरे शब्दों को लिख कर रख लो!”

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करेगा. भारती ने कहा, “मोदी जी का डर एग्जिट पोलों को उन्हें हारते हुए दिखाने की अनुमति नहीं देता. इसलिए हम सभी को चार जून को आने वाले नतीजों की प्रतीक्षा करनी होगी. जनता ने बीजेपी के खिलाफ भारी वोट किया है.”

बता दें कि सोमनाथ भारती नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी बांसुरी स्वराज से है, जोकि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं. बीजेपी ने उन्हें पहली बार चुनावी राजनीति में उतारा है.

बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे. जिन सीटों पर AAP ने चुनाव लड़ा, उनमें पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली सीटें हैं. जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली में चुनाव लड़ रही है

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...