7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीति'आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती...', सजा पर रोक के...

‘आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती…’, सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी का पहला बयान

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रेस वार्ता की. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश भी मौजूद रहे. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कुछ तल्ख टिप्पणियां की भी, लेकिन राहुल गांधी ने बहुत ही सपाट अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने इस फैसले को सच की जीत बताया और सभी को धन्यवाद किया, जो इस परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे.

‘सत्यमेव जयते की जीत’
बता दें कि, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक मनु सिंघवी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, मलिकार्जुन खड़गे शामिल हुए. खड़गे ने कहा कि आज बड़ा खुशी का दिन है. सत्यमेव जयते… सत्य की जीत हो गई. डेमोक्रेसी की जीत हो गई.

उन्होंने कहा कि ‘केवल राहुल गांधी की जीत नहीं है, सारे भारत की जनता की जीत है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत. अभी संविधान जिंदा है, न्याय मिल सकता है. यह आम लोगों का जीत है. लोक तंत्र और जनता की जीत है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र, संविधान की जीत और सत्यमेव जयते वाले ध्येय वाक्य की जीत है. ‘

‘अभी संविधान जिंदा है’
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तंज कसते हुए कहा कि ऐसे कम ही मौके होते हैं कि हमारी कोई बात पॉजिटिव जाए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है, मैं उसका तहेदिल से स्वागत करता हूं. इस फैसले के बाद यह साबित हो गया कि अभी संविधान जिंदा है. यह फैसला इसका उदाहरण है कि अभी न्याय मिल सकता है. यह सिर्फ राहुल गांधी की जीत नही, जनता की जीत है. संविधान के उसूलों की जीत है. इस फैसले से देश को बहुत बड़ा फायदा हुआ है.

जो सच के लिए लड़ता है, देश की मजबूती के लिए लड़ता है, युवाओं के लिए बात रखता है, महंगाई के लिए लड़ता है. लोगों को जागरूक करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलकर गरीबों, बच्चों, डॉक्टर, इंजीनियर से मिलता है. उन सभी की दुआ साथ है और यह लोगों की जीत है.

‘देखते हैं सदस्यता बहाली में कितना समय लेते हैं’
इसके साथ ही खड़गे ने तंज कसते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने में सिर्फ 24 घंटे का समय लगा. 24 घंटे में सबकुछ हुआ. उन्होंने कहा कि अब देखते हैं बहाली कितनी देर में होती है. शायद रात तक कर दें, या अभी कर दें, कितना वक्त लेते हैं, हम देखेंगे और इंतजार करेंगे. मैं इतना कहूंगा कि ये लोगों की जीत है, ये नागरिकों की जीत है, और वायनाड के लोगों की जीत है.’

राहुल गांधी ने संक्षेप में रखी अपनी बात
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के संबोधन के बाद राहुल गांधी ने बहुत ही संक्षेप में अपनी बात रखी. उन्होंने कम शब्दो में सिर्फ इतना कहा कि ‘आज नहीं तो कल, नहीं तो परसों सच की जीत होती.’ जो भी हो कि मेरा रास्ता क्लियर है, मेरा क्या काम है, मुझे क्या करना है, उसके लिए मेरे दिमाग में क्लियरिटी है. इसके साथ ही जनता के सपोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए अपनी बात समाप्त की.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...