19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeहार्ट अटैक से किसी की मौत तो शाहरुख खान की क्या गलती......

हार्ट अटैक से किसी की मौत तो शाहरुख खान की क्या गलती… सुप्रीम कोर्ट ने SRK को दी बड़ी राहत

Published on

नई दिल्ली

वडोदरा में हार्ट अटैक से मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को राहत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि आखिर एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत में शाहरुख खान की क्या गलती है? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि सिलेब्रेटी को भी दूसरे नागरिकों की तरह बराबर का अधिकार मिला हुआ है। उन्हें व्यापक तौर पर किसी बात के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

रईस फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे शाहरुख
दरअसल, शाहरुख खान जब 2017 में वडोदरा में अपनी फिल्म ‘रईस’ को प्रमोट कर रहे थे, इसी दौरान एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शाहरुख खान की इसमें क्या गलती है। गुजरात हाई कोर्ट ने इस मामले में एक्टर के खिलाफ दर्ज केस को खारिज कर दिया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

शाहरुख कैसे गारंटी लें…
कोर्ट ने कहा है कि कैसे शाहरुख खान ट्रेन में चलने वाले सभी लोगों की सेफ्टी की गारंटी ले सकते हैं। बेंच ने कहा कि खान सिलेब्रेटी हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह सभी को कंट्रोल कर लें। कोर्ट ने कहा कि अदालत को बाकी महत्वपूर्ण मुद्दे को देखने दें और यह कहते हुए अर्जी खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने क्रिमिनल केस रिवाइव करने की गुहार लगाई थी।

23 जनवरी 2017 को वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी क्योंकि शाहरुख खान अपनी फिल्म प्रमोट करने आए थे। इसी दौरान एक स्थानीय नेता को हार्ट अटैक हो गया था। वहां भगदड़ भी हो गई थी। बाद में मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने शाहरुख खान को एक शिकायत के आधार पर समन जारी किया था। लोगों की जान को खतरा में डालने आदि की धाराओं के तहत समन जारी किया गया था। इसी साल अप्रैल में हाई कोर्ट ने खान के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल केस को खारिज कर दिया और फिर मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने आया।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...