24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeअगर हिंदू होते और नाम शेखर राधा कृष्ण होता तो? शाहरुख खान...

अगर हिंदू होते और नाम शेखर राधा कृष्ण होता तो? शाहरुख खान का जवाब दिल छू लेगा

Published on

शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने को हिंदू संगठनों ने अश्लील बताते हुए हटाने की मांग की है, नहीं तो फिल्म की रिलीज रोकने और इसे बायकॉट करने की चेतावनी दी है। इन सबके बीच शाहरुख का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल जीत रहा है। इस वीडियो में उनसे पूछा जाता है कि अगर वो हिंदू होते और उनका नाम शेखर कृष्ण होता… इस सवाल के बीच में ही SRK ने जो बात कही, उसे सुनकर फैंस का दिल पिघल गया है।

इस वीडियो में शाहरुख खान से पूछा जाता है कि अगर वो हिंदू होते और उनका नाम कुछ और होता तो क्या चीजें अलग होतीं? SRK से पूछा गया, ‘आप एक अच्छे मुस्लिम हैं… लेकिन अगर आपका नाम SK… शेखर कृष्ण होता…।’ इसके बीच में ही शाहरुख ने तपाक से कहा, ‘शेखर कृष्ण नहीं, शेखर राधा कृष्ण… SRK।’ बस। शाहरुख की ये बात सुनते ही वहां मौजूद लोग उनके मुरीद हो गए।

शाहरुख खान ने दिया ये जवाब
सोशल मीडिया पर इस वीडियो में शाहरुख खान जवाब में कहते हैं कि अगर वो अलग समुदाय में पैदा हुए होते, तो भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई अंतर होगा। मझे लगता है कि कलाकारों में एक प्रवृत्ति होती है, ताकि आप इस पर पर विचार ना करें कि कौन किस समुदाय या संप्रदाय से है। आप इसे (कला) पसंद करते हैं या आप इसे पसंद नहीं करते हैं। आप मुझे किसी भी नाम से पुकारें, मैं अभी भी इतना ही स्वीट लगूंगा।’

‘बेशरम रंग’ पर है विवाद
इस समय ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर खूब विवाद हो रहा है। गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों और डांस मूव्स को अश्लील बताया गया। इसके बाद उनकी ऑरेंज कलर की बिकिनी को ‘भगवा बिकिनी’ कहकर धर्म से जोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर अभी भी #BoycottPathaan ट्रेंड हो रहा है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख को ‘पठान’ में देखा जाएगा। इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 25 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इसके अलावा शाहरुख के पास ‘डंकी’ और ‘जवान’ भी है।

शाहरुख के जवाब के दीवाने हुए लोग
शाहरुख ने चेहरे पर फुल स्माइल के साथ इतनी खूबसूरती से जवाब दिया कि लोग उनके दीवाने हो गए. अब पठान पर हो रहे विवाद के बीच धर्म को लेकर शाहरुख का ये पुराना बयान फिर से चर्चा में है. शाहरुख का स्वीट अंदाज लोगों को काफी पंसद आ रहा है.

पठान की बात करें तो फिल्म का बेशर्म रंग गाना रिलीज होते ही इसपर विवाद छिड़ गया है. गाने में दीपिका के ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनने पर धार्मिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि बेशर्म रंग गाने पर केसरी रंग की बिकिनी पहनना भगवा का अपमान करना है. ऐसे में कई लोग फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चला रहे हैं.

पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है. फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. जॉन अब्राहम ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है. अब देखते हैं कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करती है.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...