15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यसरकार अगर देसी दारू बनाने की अनुमति दे तो किसानों की आय...

सरकार अगर देसी दारू बनाने की अनुमति दे तो किसानों की आय हो जाएगी तिगुनी, बीजेपी सांसद का दावा उड़ा देगा होश

Published on

चरखी दादरी:

भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एक बड़ा दावा किया है। बीजेपी सांसद के अनुसार, सरकार अगर देसी दारू बनाने की अनुमति देती है। इसमें किसानों के उत्पादों का इस्तेमाल किया जाएगा, तो इससे उनकी आय तिगुनी बढ़ सकती है। सांसद ने यह भी दावा किया कि इससे नकली शराब पर भी रोक लगेगी और उससे होने वाली मौतों पर अंकुश लगेगा। दरअसल बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह रविवार को चरखी दादरी स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर को बधाई दी और दादरी विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के साथ हवन में आहुति डाली। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

देसी दारू बनाने से किसानों की बढ़ेगी आय-सांसद
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि देसी दारू बनाने की अनुमति से किसानों के उत्पादों जैसे जौ, अंगूर, गन्ने का रस और अन्य प्राकृतिक पौधों का उपयोग किया जा सकता है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी। बल्कि नकली शराब से होने वाली घटनाओं पर भी काबू पाया जा सकेगा। इस कदम से हरियाणा के किसानों को एक नया बाजार मिलेगा और प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों का विकास होगा। उनका मानना है कि यह कदम कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचाएगा।

2047 तक केंद्र और हरियाणा में होगी केवल बीजेपी की सरकार
धर्मबीर सिंह ने आगे कहा कि चरखी दादरी जिले में आईआईटी और इंडस्ट्रियल एरिया बनाने के लिए ग्राम पंचायतों से जमीन के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। अगर इन परियोजनाओं पर काम शुरू होता है, तो यह क्षेत्र में व्यापक विकास लाएगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके अलावा बीजेपी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए सांसद ने दावा किया कि 2047 तक केंद्र और हरियाणा में केवल बीजेपी की सरकार होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह क्षेत्र सदस्यता के मामले में अग्रणी होगा।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...