19.6 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में सरकार आई तो कराएंगे जातीय जनगणना, पहली रैली में बोले...

दिल्ली में सरकार आई तो कराएंगे जातीय जनगणना, पहली रैली में बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। हमें संविधान की रक्षा करनी है। हमारे लिए देश के सब लोग समान हैं। हम देश से नफरत मिटाना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब मैं जातीय जनगणना की बात करता हूं न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बोलते हैं और न ही अरविंद केजरीवाल कुछ कहते हैं।

दिल्ली के सीलमपुर में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो हम जातीय जनगणना जरूर करेंगे। केंद्र में हमारी सरकार आई तो हम राष्ट्रीय स्तर पर भी जातीय जनगणना करेंगे। उन्होंने अपनी पहली ही रैली में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

सीलमपुर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं जातिगत जनगणना की बात करता हूं तो पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता क्योंकि दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को भागीदारी न मिले। आप इनसे पूछिए कभी कि ये जातिगत जनगणना के साथ हैं या नहीं? मैंने संसद में पीएम मोदी के सामने कहा था कि आप करिए या नहीं लेकिन हमारी जिस दिन सरकार बनेगी तब आरक्षण को 50% से अधिक कर देंगे और जातिगत जनगणना लोकसभा और राज्यसभा में पास करवा के रहेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की तरह अरविंद केजरीवाल भी झूठे वादे करते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि भ्रष्टाचार मिटाएंगे लेकिन क्या दिल्ली में भ्रष्टाचार हटा क्या? प्रदूषण का हाल देख ही रहे हैं दिल्ली में ना, केजरीवाल जातीय जनगणना पर कुछ भी नहीं बोल रहे। अडाणी पर भी केजरीवाल कुछ भी नहीं बोलते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हम सबकी भागीदारी चाहते हैं। हमारी सरकार बनी तो आरक्षण का दायरा बढ़ाएंगे। रिजर्वेशन का दायरा 50 फीसदी से ज्यादा करेंगे। हम चाहते हैं कि दलितों को भागीदारी मिले, अल्पसंख्यकों को भागीदारी मिले। 90 आईएएस देश चला रहे हैं। अडाणी पर कुछ नहीं बोल रहे अरविंद केजरीवाल।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...