11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकेंद्र में सरकार बनी तो स्पेशल स्टेट का दर्जा देंगे... मिशन 2024...

केंद्र में सरकार बनी तो स्पेशल स्टेट का दर्जा देंगे… मिशन 2024 के लिए नीतीश का बड़ा ऐलान

Published on

पटना

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बड़ा ऐलान कर दिया। खुद को पीएम पद का उम्मीदवार नहीं बताने वाले नीतीश कुमार ने कहा कि अगर केंद्र में हम सरकार बनाते हैं तो ‘सभी पिछड़े राज्यों’ को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। सीएम नीतीश ने पटना में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘अगर हमें (गैर-भाजपा दल) केंद्र में अगली सरकार बनाने का मौका मिलता है तो सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। ऐसी कोई वजह नहीं है कि यह नहीं किया जा सकता।’

नीतीश कुमार ने कहा कि ‘अगर हम (विपक्ष) अगली बार (केंद्र में) सरकार बनाते हैं, तो हम पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा क्यों नहीं देंगे? हम केवल बिहार के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम कुछ अन्य पिछड़े राज्यों के बारे में भी बात कर रहे हैं, जिन्हें विशेष दर्जा मिलना चाहिए।’ बता दें, नीतीश ने हाल ही में बीजेपी से नाता तोड़कर राजद, कांग्रेस और वामदलों सहित सात दलों के महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई थी।

इन सबके बोलने का कोई मतलब नहीं, गिरिराज के बयान पर नीतीश
वहीं बेगूसराय की घटना को लेकर गिरिराज सिंह के बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि इन सबके बोलने का कोई मतलब नहीं है। कल क्या बोलते थे और आज क्या बोलते हैं। कोई सेंस नहीं है। इन लोगों ने कभी लॉ एंड ऑर्डर को नहीं देखा है। जिन पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरती, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले पर पुलिस एक्शन ले रही है।

वहां के लोगों ने जो बताया, उसी आधार पर बयान दिया: नीतीश
वहीं बेगूसराय की घटना को जातीय रंग देने पर मुख्यमंत्री न कहा कि वहां के लोगों ने जो बताया, उसी आधार पर मैंने बयान दिया। जिन को मार दिया वह किस जाति का था, जो घायल हुए वह भी विभिन्न जाति के हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...