24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल'सरकार नहीं गिराता तो'...गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोला सरकार...

‘सरकार नहीं गिराता तो’…गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोला सरकार गिराने का राज

Published on

गुना

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की मतदान तारीख पास आ रही है। इसके चलते प्रत्याशियों के संसदीय क्षेत्र में चुनावी दौरे तेज हो गए हैं। कैंडिडेट जनता के बीच जाकर सभाएं कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होनें बीजेपी कार्यकर्ताओं से पूछा कि मैंने कांग्रेस सरकार गिराकर ठीक किया या नहीं? इस पर कार्यकर्ता बोले बहुत अच्छा किया।

लोगों के समर्थन मिलने के बाद सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा अगर मैं सरकार नहीं गिराता तो लाड़ली बहनों के पैसे, किसान निधि के पैसे, आवास के पैसे छोटा भाई और मोटा भाई की जेबों में चला जाता। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये बयान गुना के बमोरी में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिया।

अति आत्मविश्वास होना नुकसानदायी
बमोरी विधानसभा में बूथ समिति सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मुझे आभास हो रहा है कि हम सब बड़े फील गुड में आ रहे हैं। अति आत्मविश्वास का माहौल है कि जीत ही रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अति आत्मविश्वास में न रहें। सबसे खतरनाक है ये अति आत्मविश्वास का वातावरण। सिंधिया ने कहा कि भय का वातावरण होना चाहिए। जब भय होता है तो व्यक्ति अपने मन में ठान लेता है। इस दौरान उन्होंने बमोरी और उमरी में बमोरी विधानसभा के चार मंडलों की बूथ समितियों की बैठक ली। अबकी बार 400 पार के नारे को यथार्थ करने के लिए कमर कसने को कहा।

यह बूथ नहीं आपका किला है
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा क्षेत्र के म्याना, सिरसी, बमौरी बदरवास और फतेहगढ़ मंडल के अंतर्गत पोलिंग बूथ समितियों के सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बूथ नहीं आपका किला है। आप कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि सेनापति हैं। इस चुनाव में पीएम मोदी के भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने के लिए हाथ मजबूत करना होगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस ने पिछले 65 साल में रोटी, कपड़ा और मकान का नारा दिया, पर किसी के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस ने 65 साल में 3 करोड़ आवास बनाए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में ही 4 करोड़ गरीबों के लिए आवास उपलब्ध कराए हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...