10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीययूनिफॉर्म कोड आया तो क्या सब कुर्ता-धोती पहनेंगे? यह वीडियो देखकर माथा...

यूनिफॉर्म कोड आया तो क्या सब कुर्ता-धोती पहनेंगे? यह वीडियो देखकर माथा घूम जाएगा

Published on

नई दिल्ली

जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UCC पर बोला है, सोशल मीडिया पर #UniformCivilCode ट्रेंड कर रहा है। न्यूज चैनलों के स्टूडियो में डिबेट हो रही है। विश्लेषण हो रहा है कि यह कितना जरूरी है और इससे क्या कुछ बदल जाएगा। इन सबके बीच एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है जिसे देखकर आप सिर पकड़ लेंगे। जी हां, इसमें एक शख्स कहता है कि जो भी कानून बने, पहले आम जनता को शिक्षित किया जाए कि देखिए आपके लिए ये चीज है। वह आगे कहते हैं, ‘जैसे UC… ड्रेस का है मतलब एक ही जैसा ड्रेस पहनेंगे। जब आएगा तो… अगर मान लीजिए धोती-कुर्ता हमको भी थोपा जाएगा तो हम क्या धोती-कुर्ता पहनेंगे?’ वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इस शख्स ने यूसीसी में पहले शब्द यूनिफॉर्म का मतलब ड्रेस समझा है।

https://twitter.com/i/status/1674101593770438657

यह वीडियो किसी न्यूज रिपोर्ट की क्लिप मालूम होती है। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर जब मुस्लिम समाज के एक शख्स से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने यूनिफॉर्म यानी पहनावे की बात करनी शुरू कर दी। जबकि समान नागरिक संहिता का लोगों के पहनावे से कोई ताल्लुक नहीं है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने लिखा कि ये ज्ञान कहां से आ रहा है, सरकार को कैंप लगाकर लोगों को शिक्षित करना होगा। हालांकि कुछ लोगों ने इस पर मौज भी ली है। कुछ ने इसे ‘व्हाट्सएप ज्ञान’ कहा है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वीडियो कब का है।

सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि UCC का उद्देश्य देश के सभी नागरिकों के लिए पर्सनल लॉ को एकसमान बनाना है। इसमें धार्मिक, लैंगिक या जातीय भेदभाव नहीं होगा। दरअसल, देश में अभी शादी, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने के मामलों में समुदायों के अपने-अपने कानून हैं। पीएम ने पिछले दिनों यही कहा था कि एक ही परिवार में दो लोगों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते। ऐसी दोहरी व्यवस्था से घर कैसे चल पाएगा?

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...