4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलकप्तान हो तो ऐसा, भारत की तारीफ में भी चुनौती दे गए...

कप्तान हो तो ऐसा, भारत की तारीफ में भी चुनौती दे गए विलिमयसन, सेमी से पहले हुंकार

Published on

मुंबई:

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने माना की भारत के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में ‘अंडरडॉग’ के ठप्पे से उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी में भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की तारीफ की। भारत को बुधवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दोनों टीमों के बीच 2019 में हुए विश्व कप सेमीफाइनल में बाजी न्यूजीलैंड ने मारी थी।

भारत ने लीग चरण में सभी नौ मैच जीते हैं। विलियमसन ने सेमीफाइनल से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘आप लोग अंडरडॉग लिखते हैं और यह ज्यादा बदला नहीं है। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।’न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि सेमीफाइनल में दोनों टीमों के लिए बराबर मौका है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है और हमें भी पता है कि अपना दिन होने पर हम किसी को भी हरा सकते हैं।’

विलियमसन ने कहा, ‘हर टीम का अलग संतुलन होता है। हार्दिक की चोट के बाद उनका संतुलन थोड़ा बिगड़ा लेकिन मैच के नतीजों पर उससे असर नहीं पड़ा। भारतीय टीम ने बखूबी सामंजस्य बिठाया। हमारी टीम भी अतीत में ऐसा कर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘भारत ने दूसरी टीमों की तुलना में अपने अहम खिलाड़ी की गैर मौजूदगी की बेहतर भरपाई की है।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...