28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतितुम्हारी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डाल दें तो...', दिल्ली...

तुम्हारी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डाल दें तो…’, दिल्ली विधानसभा में BJP पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा को संबोधित किया. यह पहली बार था जब उन्होंने बतौर विधायक विधानसभा में बोल रहे थे. जेल से बाहर आने के बाद बीते 17 सितंबर को उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने भाषण में आरोप लगाया कि उनकी सरकार को पटरी से उतारने की कोशिश थी. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, “तुम्हारी पार्टी के दो लोगों को जेल में डाल दें तो कहीं पार्टी न टूट जाए, लेकिन हमारी पार्टी के नेताओं को जेल में डालने पर भी पार्टी नहीं टूटी.”

केजरीवाल ने अपने भाषण में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का मुख्य एजेंडा उनकी सरकार को अस्थिर करना था. केजरीवाल ने कहा, “अगर तुम्हारी पार्टी के दो लोगों को जेल में डाल दें, तो पार्टी न टूट जाए. हमारे नेताओं को जेल में डाला लेकिन हमारी पार्टी नहीं टूटी.” उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में कट्टर बीजेपी समर्थक भी यह नहीं कहते कि केजरीवाल बेईमान हैं.

सीएम के साथ किया सड़कों का दौरा
केजरीवाल ने विधानसभा में बताया कि उन्होंने सीएम आतिशी के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी क्षेत्र की सड़कों का दौरा किया और उनसे जल्द सुधार का अनुरोध किया है. विधानसभा में उन्होंने उन आरोपों को दोहराया, जिसमें उन्होंने किसी बीजेपी नेता के हवाले से दावा किया था कि दिल्ली की सरकार को डिरेल करने का प्लान था.

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व सीएम ने जोर देकर कहा कि बीजेपी चाहती थी कि उनके काम ठप्प हो जाएं, लेकिन दिल्ली वालों का विश्वास उन्हें टूटने नहीं देगा. उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन और तीर्थयात्रा की बात की. उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की पेंशन रोक दी गई है और तीर्थयात्रा बंद कर दी गई है, लेकिन वह इसे फिर से शुरू करेंगे. केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली रूरल के बच्चे अब बस मार्शल की नौकरी नहीं कर सकते, लेकिन इसके सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे.

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता उन्हें 27 सालों से बीजेपी को वोट नहीं दे रही है और बीजेपी उनके नाम को खराब कर जनता से वोट लेना चाहती है. उन्होंने दावा किया कि वह अपनी गैरमौजूदगी में भी सड़कों की मरम्मत नहीं करा पाए. उन्होंने कहा, “अब जब मैं वोट मांगने आऊंगा तो यह कहूंगा कि केजरीवाल आ गया, तुम्हारी सड़कों की मरम्मत करेगा.”

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...