5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'हमसे बड़े नेता हो तो बोलो...', कार्यकर्ताओं पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय...

‘हमसे बड़े नेता हो तो बोलो…’, कार्यकर्ताओं पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद,

Published on

मऊ,

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को मऊ में भाषण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने मंच से माइक को फेंक दिया. दरअसल, जब संजय निषाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो कुछ कार्यकर्ता उनकी बात न सुनकर शोरगुल कर रहे थे. जिसके चलते मंत्री का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्हें माइक फेंक दिया. हालांकि बाद में वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों के मनाने के बात उन्होंने दोबारा माइक पकड़ा. लेकिन कार्यकर्ताओं को खूब फटकार लगाई.

बता दें कि संजय निषाद शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक और निषाद पार्टी की मंडलीय बैठक में शामिल हुए थे. जब संजय ने माइक फेंका को वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.वायरल वीडियो में नाराजगी जाहिर करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “अगर हमसे बड़े नेता हो तो बोलो, नहीं तो सुनो.”

सजंय ने आगे कहा, ”दूसरे के इशारे पर चल रहे हो, बर्बाद हो जाओगे. समझ में नहीं आ रहा है.” आगे किसी कार्यकर्ता का नाम लेते हुए कहा कि देवेंद्र क्या चाहते हो बर्बादी. मैं यहां मंच पर कुछ बोल रहा हूं और तुम सुन नहीं रहे हो. क्यों बात कर रहे हो भाई? बाद में बहस करना.मंत्री जी को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा, मैंने मीडिया को पहले ही समझा कर भेज दिया था, नहीं तो दूसरी ही बात हो जाती. बाढ़ के समय में वैसे भी यहां कार्यक्रम नहीं करना था, मैं किसी तरह से पहुंच गया हूं. और तुम लोग हो कि सुन ही नहीं रहे हो.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...