13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यरात को ले लो तो देर तक देती थी खूब मजा, नेपाल...

रात को ले लो तो देर तक देती थी खूब मजा, नेपाल से बिहार तक थी बड़े लोगों की डिमांड, 6 लोगों के साथ एंबुलेंस में ‘लीला’

Published on

अररिया:

मरीजों को आपातकाल में तेजी से अस्पताल पहुंचाने लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है।सही समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस को रास्ता भी दे दिया जाता है।इतना ही नहीं एम्बुलेंस गाड़ियों की जांच की भी सुरक्षा एजेंसी के द्वारा अनदेखी कर जल्दबाजी में छोड़ दिया जाता है।एम्बुलेंस गाड़ियों की इस सुविधा का इस्तेमाल अब नशे के सौदागर समेत अन्य गोरखधंधे को करने वाले करने लगे हैं।

बिहार से एंबुलेंस में आई थी अलग तरह की ड्रग्स
खासकर यह गोरखधंधा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में नशे के सौदागरों और तस्करों के द्वारा किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया भारतीय सीमा से सटे ललितपुर के बागमती गांवपालिका के छपेली भट्टेडांडा में। जहां नेपाल पुलिस ने भारतीय नंबर के एम्बुलेंस की जांच की तो नेपाल प्रहरी के होश उड़ गए। भारतीय नंबर प्लेट के एम्बुलेंस संख्या बीआर 05 पीए/0421 से नेपाली पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाईयों का खेप पकड़ा।

देर तक मर्दानगी बढ़ाए रखने वाली ड्रग्स
ट्रामाडोल नामक नशीली दवाई का 93 हजार 8 सौ कैप्सूल बरामद किया गया। मामले में नेपाली पुलिस ने छह भारतीय सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। ट्रामाडोल का इस्तेमाल सामान्यतया क्रोनिक किडनी डिजीज या फिर हाइयर सर्जरी के बाद उठने वाले दर्द से बचाव में इस्तेमाल किया जाता है। इस दवा के कई दुष्प्रभाव भी हैं,जिसको लेकर कई देशों में इसे प्रतिबंधित दवाईयों की श्रेणी में रखा गया है। लेकिन नशे करने वाले इसका इस्तेमाल नशे के रूप में और लंबे सेक्स अवधि को लेकर करते हैं। हालांकि इस रूप में इस्तेमाल पर इनके गंभीर दुष्परिणाम भी हैं।

18 साल की लड़की भी थी तस्करों के साथ
नशीली दवा के खेप के साथ गिरफ्तार भारतीयों में 20 वर्षीय समीर आलम, 33 वर्षीय मुन्ना अंसारी, 45 वर्षीया नूरजहां खातून, बीमार बन कर गाड़ी में 18 साल की एक लड़की और 8 साल के एक नाबालिग बच्चे को गिरफ्तार किया गया। इनलोगों ने किशोरी को मरीज बनाकर एम्बुलेंस में लिटा दिया था और अगल-बगल में केवल दिखाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य लाइफ सपोर्टिंग इक्विपमेंट को लगाकर काठमांडू में दवाई की खेप लेकर जा रहे थे। लेकिन नेपाल पुलिस ने एंबुलेंस वाली ‘ड्रग्स लीला’ का पर्दाफाश कर दिया।

बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा
गिरफ्तार सभी भारतीय बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के रहने वाले हैं। हिरासत में लिए गए एम्बुलेंस ड्राइवर मो.उमर ने पुलिस को बताया कि यह ड्रग्स भारत से नेपाल एक बड़े सिंडिकेट के माध्यम से आती है। उसने पुलिस को नेपाल में डिलीवरी लेने वाले कारोबारी का भी नाम बताया,जिसे अनुसंधान को लेकर पुलिस गुप्त रखे हुए है। ड्राइवर के अनुसार पुलिस जांच से बचने के लिए गाड़ी में मरीज के रूप में लोगों को सुलाकर रखते थे।

नेपाल पुलिस ने ऐसे बोला धावा कि मौका ही नहीं मिला
मामले के सम्बन्ध में ललितपुर नेपाल पुलिस के एसएसपी श्याम कृष्ण अधिकारी ने बताया कि नेपाल में जिसके पास ड्रग्स पहुंचना था, वो सिंडिकेट मेंबर फरार हो चुका है। ड्राइवर सहित अन्य के पास से जब्त मोबाइल की जांच की जा रही है। मामले में तीन अन्य नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में उन्होंने छह भारतीय सहित कुल नौ की गिरफ्तारी की बात कही। कार्रवाई नेपाल पुलिस चौकी भट्टेडांडा के पुलिस सहायक निरीक्षक श्रीराम सिंह के नेतृत्व में दो पुलिस जवान के द्वारा नियमित जांच के क्रम में की गई।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...