28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यदिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में शराब पीकर तीन युवकों ने किया हंगामा, एयर...

दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में शराब पीकर तीन युवकों ने किया हंगामा, एयर होस्टेस से छेड़खानी- कैप्टन को पीटा, दो गिरफ्तार

Published on

पटना

दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार तीन युवकों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। समझाने की कोशिश कर रही एयर होस्टेस से छेड़खानी की और कैप्टन के साथ हाथापाई की। पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की ओर से आधिकारिक लिखित शिकायत मिलने पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ अधिकारियों ने दो पैसेंजर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-6383 के पायलट ने बताया कि तीनों युवकों ने प्लेन में बैठते ही हंगामा करना शुरू कर दिया था। समझाने की कोशिश करने पर वह क्रू मेंबर्स से भी उलझ गए। रविवार रात करीब नौ बजे फ्लाइट के पटना पहुंचने पर इंडिगो की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई। इससे पहले उड़ान के दौरान ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को इसकी सूचना देते हुए बताया था कि दो युवक फ्लाइट में शराब लेकर सवार हुए हैं।चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों को शराब पीने के लिए रोका। उसके बाद तीनों युवकों के घटना के लिए लिखित में माफी मांगी। हालांकि उनके हंगामे के चलते उड़ान में कोई गड़बड़ी नहीं हुई।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...