10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP में कुत्तों ने दो साल की मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला,...

MP में कुत्तों ने दो साल की मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला, बचाने गई दादी पर भी किया हमला

Published on

बड़वानी

मध्यप्रदेश के बड़वानी से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां दो साल की मासूम बच्ची को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला.इस घटना के बाद आसपास के लोग भी हतप्रभ हैं. यह घटना बड़वानी शहर के वार्ड 9 की है. मृत बच्ची की पहचान दो वर्षीय शौर्य डुडवे के रूप में की गई है. इस घटना से आक्रोशित कई पार्षदों ने नगर पालिका परिसर में धरना भी दिया. इस पर सीएमओ समय-समय पर कार्रवाई करने की बात कही. वहीं पशु प्रेमियों और एनजीओ वालों पर कार्रवाई में बाधा डालने का भी आरोप लगाया.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन 7 बजे अपने घर से बाहर निकली दो वर्षीय शौर्य डुडवे पर एक साथ कई कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से घर वाले भौचक्के रह गए. परिजन जब तक मासूम को कुत्तों से छुड़ा पाते, जब तक मासूम को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंचकर घायल कर दिया था. इस दौरान जैसे तैसे शौर्य की दादी ने कुत्तों से उसे छुड़वाया. बच्ची को छोड़ने के बाद कुत्ते दादी के ही पीछे भागने लगे.

दादी पर भी कुत्तों ने कर दिया हमला
बताया जाता है कि घायल शौर्य को अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मृत बच्ची की दादी मनीषा का कहना है कि हमारे घर के आस-पास मटन मार्केट है. साथ ही घर के पास ट्रेंचिंग ग्राउंड पर नगरपालिका मृत जानवरों को फेंक देती है. इस वजह से कुत्ते हिंसक हो चुके हैं. वहीं घटना से आक्रोशित बड़वानी नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 के पार्षद सहित कई अन्य पार्षद भी नगर पालिका परिषद में धरने पर बैठ गए. इस पर नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह डुडवे ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि समय-समय पर हमलोग कार्रवाई करते हैं.

आवारा कुत्तों को पकड़ने में पशु प्रेमी बनते हैं बाधा :सीएमओ
सीएमओ ने कहा कि कुछ समय पहले हमारी कुत्ते पकड़ने वाली गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. वहीं कुत्तों को पकड़ने के दौरान पशु प्रेमी और एनजीओ वाले काफी परेशान करते हैं. हम लगातार कार्रवाई करते हैं और आज भी कुत्ते पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है. हां हमारे पार्षद जो बोल रहे हैं कि मृतक जानवर ट्रेचिंग ग्राउंड पर नहीं फेंके तो हम अब मृतक जानवरों को वहां नहीं फेंकेंगे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...