5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपंजाब में 85 साल की मां को बेटे ने मारे थप्पड़, दीवार...

पंजाब में 85 साल की मां को बेटे ने मारे थप्पड़, दीवार पर पटका सिर, ऑस्ट्रेलिया में वीडियो देख कांप गई बेटी

Published on

लुधियाना:

पंजाब के लुधियाना जिले में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। दंपती को 85 वर्षीय बुजुर्ग मां को पीटने, गालियां देने और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली उनकी बेटी ने CCTV फुटेज में यह सब देखा। उसने स्थानीय एनजीओ की मदद से अपनी मां को बचाया। मामला पुलिस थाने में दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना रायकोट कस्बे के मोहल्ला बैंक कॉलोनी में हुई। बुजुर्ग महिला की पहचान गुरनाम कौर के रूप में हुई है। वो अपने बेटे जसवीर सिंह और बहू गुरप्रीत कौर के साथ रहती थीं। 1 अप्रैल को गुरनाम की बेटी हरप्रीत कौर अपने भाई को अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए देखा।

हरप्रीत ने यह सब CCTV फुटेज के जरिए देखा, जो उसके मोबाइल फोन से जुड़ा था। 28 मार्च का CCTV फुटेज दिखाता है कि महिला एक चारपाई पर बैठी है। उसका बेटा उसे कई बार थप्पड़ मार रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि वह अपनी मां का गला घोंटने की कोशिश कर रहा है। जब वह लगभग बेहोश हो जाती है, तो वीडियो में उसे फर्श पर घसीटते हुए दिखाया गया है। यह सब देखकर हरप्रीत परेशान हो गई। उसने तुरंत यह वीडियो गुरप्रीत सिंह उर्फ मिंटू को भेजा। गुरप्रीत सिंह ‘मनुखता दी सेवा’ नाम की एक NGO के चेयरमैन हैं। गुरप्रीत सिंह और उनकी टीम तुरंत गुरनाम के घर पहुंचे। उन्होंने उसे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

https://x.com/rahuljuly14/status/1908014511958929480?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1908014511958929480%7Ctwgr%5E548cac6abe773914fceaaaf5c7a55a577781a890%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Fpunjab-and-haryana%2Fchandigarh%2Fson-and-his-wife-beatend-85-year-old-other-in-ludhiana-of-punjab-see-video%2Farticleshow%2F119965238.cms

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक 85 साल की बूढ़ी महिला को बेरहमी से पीटा जा रहा है, थप्पड़ मारे जा रहे हैं और घसीटा जा रहा है। रायकोट शहर के पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर और स्टेशन हाउस ऑफिसर अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल से बुजुर्ग महिला की चोटों के बारे में एक रिपोर्ट मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय से अपने बेटे और बहू के हाथों दुर्व्यवहार का शिकार हो रही थी।

पुलिस को दिए बयान में लगाए ये आरोप
उसने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसकी बहू के उकसाने पर उसका बेटा उसे नियमित रूप से पीटता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि 28 मार्च को भी उसकी बहू ने उसके बेटे को उसे थप्पड़ मारने के लिए उकसाया था। इसके बाद उसके बेटे ने कथित तौर पर उसका सिर कई बार दीवार पर मारा और उसका गला घोंटने की कोशिश की। उसकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने जसवीर और गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 296 (सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें और अश्लील गाने या शब्द बोलना), 351 (1) (आपराधिक धमकी), 351 (3) (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देकर आपराधिक धमकी) और 3 (5) (आपराधिक कृत्य कई व्यक्तियों द्वारा सभी के सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...