7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यसंभल में पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं और फल विक्रेताओं में...

संभल में पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं और फल विक्रेताओं में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल में सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते शुक्रवार देर-रात का बहजोई रोड़ स्थित बरेली सराय का एक वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यहां फल विक्रेताओं की दंबगई सामने आई। उन्होंने माँ पूर्णागिरी दर्शन को जा रहें श्रद्धालुओं को बीच सड़क पर लाठी-डंठों से हमला करते हुए दौड़ा दौड़कर पीटा है।

दरअसल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था भी कटघरे है कि बताते है कि श्रद्धालु एक बस द्वारा माँ पूर्णागिरी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान फलों की खरीदारी के लिए बस रूकी जिसमें सवार कुछ श्रृद्धालु फलों की खरीददारी के लिए नीचे उतरे।

फलों की खरीदारी के बीच फल विक्रेताओं और श्रद्धालुओं में पहले किसी बात पर मामूली कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसने लगे। कुछ देर के लिए तो हाईवे जंग के मैदान में तब्दील हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।

मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में नजर आ रही है कि बीच सड़क दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडों से एक दूसरे पर मारपीट का तांडव चलता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...