19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यचुनावी 'साल' में बिहार पर फिर बरसेगा नरेंद्र मोदी-अमित शाह का 'प्यार',...

चुनावी ‘साल’ में बिहार पर फिर बरसेगा नरेंद्र मोदी-अमित शाह का ‘प्यार’, पीके ने उठाए सवाल

Published on

कटिहार

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव तक नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बिहार ही दिखेगा। पीके ने केंद्र सरकार से पूछा कि बिहार के विकास के लिए उन्होंने क्या किया है। कटिहार में जन सुराज उद्घोष यात्रा के दौरान पीके ने ये बातें कहीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी राजनीति हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण पर चलती है। पीके ने कहा कि बिहार में हिंदू और मुस्लिम मिलजुल कर रहते हैं और वे नहीं चाहते कि बिहार, उत्तर प्रदेश बने।

बिहार चुनाव तक काफी प्यार दिखेगा
प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं. इसलिए नवंबर तक अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार से बहुत प्यार दिखेगा।पीके ने कहा कि चुनाव तक हर सरकारी योजना की शुरुआत बिहार से ही होगी। किसानों को सम्मान निधि का पैसा भी बिहार से ही भेजा जाएगा। चुनाव तक बिहार का इतिहास बहुत अच्छा बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह प्यार सिर्फ चुनाव तक ही रहेगा। मोदी और शाह वहीं जाते हैं जहां चुनाव होते हैं। अभी बिहार में चुनाव हैं, इसलिए वे यहां हैं। इसके बाद वे बंगाल और तमिलनाडु जाएंगे।

11 सालों में एनडीए सरकार ने कितनी फैक्ट्रियां लगाई
पीके ने अमित शाह से सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि अमित शाह को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए क्या किया है। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि पिछले 11 सालों में एनडीए सरकार ने बिहार में कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं।

Latest articles

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...