नई दिल्ली
INDIA ब्लॉक की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है. चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ संदेश दिया है. व्यक्तिगत रूप से मोदी जी के लिए यह ना सिर्फ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते हैं, और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं. खड़गे ने कहा, यह भारत के संविधान की रक्षा के लिए जनादेश है. INDIA ब्लॉक भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा. खड़गे ने कहा कि हम अभी सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे. हम सही समय आने पर फैसला लेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमारी बैठक में गठबंधन पार्टी के नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालत और मौजूदा परिस्थिति पर बहुत से सुझाव आए और चर्चा हुई, निष्कर्ष यह निकला कि हम सब मिलकर एक साथ यह कहना चाहते हैं- ‘INDIA गठबंधन के घटक हमारे गठबंधन को मिले भारी समर्थन के लिए भारत की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। जनता के जनादेश ने भाजपा और उसकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। यह जनादेश भारत के संविधान की रक्षा और महंगाई, बेरोजगारी व क्रोनी पूंजीवाद के खिलाफ तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। INDIA गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा’…”
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक के बाद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, राघव चड्ढा, शरद पवार, डी राजा, संजय राउत, अखिलेश यादव, चंपई सोरेन, सुप्रिया सुले और अन्य सहित INDIA गठबंधन के नेता एक साथ उपस्थित हैं।
INDIA ब्लॉक की बैठक में ये नेता शामिल
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस
सोनिया गांधी कांग्रेस
राहुल गांधी कांग्रेस
के.सी. वेणुगोपाल कांग्रेस
शरद पवार एनसीपी
सुप्रिया सुले एनसीपी
एम.के. स्टालिन डीएमके
टी.आर. बालू डीएमके
अखिलेश यादव एसपी
रामगोपाल यादव एसपी
प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस
अभिषेक बनर्जी एआईटीसी
अरविंद सावंत एसएस (यूबीटी)
तेजस्वी यादव आरजेडी
संजय यादव आरजेडी
सीताराम येचुरी सीपीआई (एम)
संजय राउत एसएस (यूबीटी)
डी. राजा सीपीआई
चंपई सोरेन जेएमएम
कल्पना सोरेन जेएमएम
संजय सिंह आप
राघव चड्ढा आप
दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआई (एमएल)
उमर अब्दुल्ला जेकेएनसी
सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल आईयूएमएल
पी. के. कुन्हालीकुट्टी आईयूएमएल
जोस के मणि केसी (एम)
थिरु थोल. थिरुमावलवन वीसीके
एन.के. प्रेमचंद्रन आरएसपी
डॉ. एम.एच. जवाहिरुल्लाह (एमएमके)
जी. देवराजन एआईएफबी
थिरु ई.आर. ईश्वरन (केएमडीके)
डी. रविकुमार वीसीके
