12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलजबरदस्त मैच के बाद साथ आईं भारत-PAK की क्रिकेटर्स, लगाया एक-दूसरे को...

जबरदस्त मैच के बाद साथ आईं भारत-PAK की क्रिकेटर्स, लगाया एक-दूसरे को गले, Video

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही है. भारत ने रविवार को हुए मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर कमाल कर दिया. जेमिमा रोड्रिगेज़ की तूफानी फिफ्टी के दमपर भारत ने 150 के लक्ष्य को हासिल किया. इस जबरदस्त मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों टीमों के प्लेयर्स हंसी-मज़ाक करते दिख रहे हैं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत-पाकिस्तान की खिलाड़ी हंसी-मज़ाक कर रही हैं और मैच को लेकर बातचीत कर रही हैं. वीडियो में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा समेत अन्य सभी खिलाड़ी दिख रहे हैं.दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने साथ में ग्रुप फोटो खिंचवाई, साथ ही ऑटोग्राफ की गई टी-शर्ट भी एक्सचेंज की. भारत-पाकिस्तान के बीच काफी कम मैच खेले जाते हैं, लेकिन इस मैच के बाद इस तरह के दृश्यों ने हर किसी का दिल जीत लिया.

https://twitter.com/i/status/1624990588327063554

आखिरी में रोमांचक हो गया था मैच
अगर टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में हुए मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे, पाकिस्तान की ओर से कप्तान बिस्माह मारूफ ने 68 रनों की पारी खेली थी. जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.

मैच बीच में फंसा था, लेकिन जेमिमा रोड्रिगेज़ ने तूफानी 53 रनों की पारी खेली जिसने पाकिस्तान के सपने को तोड़ दिया. जेमिमा का साथ ऋचा घोष ने दिया जिन्होंने सिर्फ 20 बॉल में 31 रन बनाए, इसमें 5 चौके शामिल थे. इन दोनों की पारियों के दमपर ही टीम इंडिया ने आखिरी 4 ओवर्स में 41 रन बना डाले और पाकिस्तान के हाथ से मैच छीन लिया.

पाकिस्तान- 149/4 (20 ओवर)
भारत- 151/3 (19 ओवर)

भारत का अगला मैच 15 फरवरी को वेस्टइंडीज़ के साथ होगा. इसके बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड से भी भिड़ना है. भारत के ग्रुप में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ की टीमें हैं. पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया प्वाइंट टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई है.

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...