9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलभारत-पाकिस्तान की राइवलरी, जैवल‍िन का फ्यूचर... नीरज- अरशद का जवाब जीत लेगा...

भारत-पाकिस्तान की राइवलरी, जैवल‍िन का फ्यूचर… नीरज- अरशद का जवाब जीत लेगा दिल

Published on

पेरिस ,

पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 में 8 जून को जैवल‍िन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने स‍िल्वर मेडल जीता और अपना नाम ओलंप‍िक इत‍िहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया. नीरज बैक टू बैक एथलेटिक्स के व‍िजुअल इवेंट में गोल्ड और स‍िल्वर मेडल जीतने वाले भारत के पहले ख‍िलाड़ी हैं.

8 अगस्त 2024 को पेर‍िस नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर भारत को स‍िल्वर मेडल दिलाया. वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका और गोल्ड झटका वहीं इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर जैवल‍िन फेंककर अपने नाम क‍िया.

इस इवेंट को जीतने के बाद ये तीनों ही ख‍िलाड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, जहां उनसे कई सवाल जवाब पूछ गए. इनमें एक पत्रकार ने अरशद और नीरज से भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंदिता पर सवाल पूछा.

इस पर सबसे पहले अरशद नदीम ने शानदार जवाब दिया, उन्होंने कहा- जब इंड‍िया और पाकिस्तान का मैच होता है तो पूरी आवाम काम छोड़कर टीवी पर बैठ जाती है. इसी तरह मेरा और नीरज चोपड़ा भाई का कंपटीशन होता है तो भी हर बंदा काम छोड़कर टीवी पर बैठता है. हमें इस बात की बेहद खुशी है.

अरशद ने कहा- भारत और पाकिस्तान का मैच किसी भी फील्ड में हो तो हमें खुशी होती है. वहीं हम दोनों इस समय साउथ एश‍िया से पूरे वर्ल्ड में जैवल‍िन थ्रो में अच्छा कर रहे हैं, इससे दोनों देश के यूथ मोटिवेट हों और अपने देशों का नाम रोशन करें.

वहीं नीरज चोपड़ा ने इस सवाल के जवाब में कहा- यह दोनों ही देशों के ल‍िए अच्छी बात है. जैवल‍िन का खेल दोनों ही देशों में उतना पॉपुलर नहीं है. वहीं ग्रेनाडा में भी (एंडरसन पीटर्स की ओर इशारा करते हुए).

नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम के साथ राइवलरी पर कहा- मैं और नदीम एक दूसरे के खि‍लाफ 2016 से मुकाबले खेल रहे हैं. मैं तब से लगातार जीत रहा था, भगवान मेरे साथ थे. लेकिन आज अरशद ने कमाल कर दिखाया. उन्होंने अपने मुल्क का नाम रोशन किया. मैं उसकी तारीफ करना चाहूंगा क्योंकि उसने बहुत मेहनत की है.

नीरज ने इस दौरान यह भी कि आने वाले दिनों में उम्मीद है कि और भी जैवल‍िन फेंकने वाले आएंगे और देशों में इस खेल को आगे बढ़ाएंगे, अब तो दोनों ही देशों में जैवल‍िन पॉपुलर हो रहा है.

9 अगस्त को हुई जैवल‍िन थ्रो की मेडल सेरेमनी
मेन्स जैवलिन थ्रो की मेडल सेरेमनी 9 अगस्त को हुई, इसमें अरशद नदीम, नीरज चोपड़ा और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स को उनके मेडल से सम्मान‍ित किया गया.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...