9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी मंत्री ने...

चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी मंत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Published on

नई दिल्ली ,

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर अपने निर्धारित समय पर सफलापूर्वक लैंडिंग कर ली है. चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है. वहीं, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करने वाला भारत पहला देश बन गया है. चांद पर चंद्रयान-3 के सफल सॉफ्ट लैंडिग पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है.

पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने इसरो को बधाई देते हुए कहा है कि यह इसरो के लिए ऐतिहासिक क्षण है. फवाद चौधरी पाकिस्तान के वही पूर्व मंत्री हैं जिन्होंने भारत के मून मिशन चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाया था और चंद्रयान-2 के सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान विक्रम लैंडर से इसरो के संपर्क टूटने पर हैशटैग ‘इंडिया फेल्ड’ चलाया था.

इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद हुसैन चौधरी ने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद एक्स प्लैटफॉर्म पर लिखा, “चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है. इसरो के लिए यह कितना बड़ा क्षण है. मैं इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ और उनके साथ कई युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं. केवल सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है… गुड लक.”

पाकिस्तानी मीडिया से लाइव प्रसारण करने की थी मांग
चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले भी फवाद चौधरी ने मंगलवार को भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की जमकर प्रशंसा की थी. भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे मानव जाति के लिए ऐतिहासिक पल बताया था. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से आग्रह किया था कि वो चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण करें.

14 जुलाई को जब इसरो ने मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च किया था. उस वक्त भी फवाद चौधरी ने इसरो को बधाई दी थी. चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद उन्होंने लिखा था, “चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं.”

मून मिशन चंद्रयान-2 के दौरान इसरो का उड़ाया था मजाक
आज जिस इसरो को फवाद चौधरी बधाई दे रहे हैं, उसी इसरो का मून मिशन चंद्रयान-2 के दौरान उन्होंने मजाक उड़ाया था. 2019 में चंद्रयान-2 के लिए 900 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया था. इस बजट पर सवाल उठाते हुए फवाद चौधरी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि किसी अज्ञात क्षेत्र के लिए इतना बजट खर्च करना कहीं से बुद्धिमानी नहीं है.

चंद्रयान-2 के सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान इसरो का विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था. जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने इसरो और भारत का मजाक उड़ाते हुए ‘इंडिया फेल्ड’ हैशटेग चलाया था. 2019 में मून मिशन चंद्रयान-2 के दौरान चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर दूर विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था. बाद में नासा ने इस बात की पुष्टि की थी कि विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...