3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउन्‍नाव की चौकी में महिलाओं के सामने सिर्फ अंडरवियर में बैठे नजर...

उन्‍नाव की चौकी में महिलाओं के सामने सिर्फ अंडरवियर में बैठे नजर आए दरोगा जी, लाइन हाजिर

Published on

उन्नाव

यूपी के उन्नाव जिले में एक दरोगा जी का वीडियो वायरल हुआ है। 27 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस चौकी परिसर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। महिलाओं की काफी भीड़ थी। उसी समय चौकी इंचार्ज बरामदे में अर्धनग्न अवस्था में कुर्सी पर बैठे हैं और मोबाइल फोन चला रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही सीओ बीघापुर को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

जानकारी के मुताबिक, अचलगंज थाना क्षेत्र की चौकी कोलुहा गाढ़ा में तैनात उप निरीक्षक राम निवास यादव इस चौकी के प्रभारी भी हैं। चौकी परिसर में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और कलश यात्रा निकलनी थी। यात्रा में भाग लेने के लिए सैकड़ों महिलाएं बैठी थी। उसी समय किसी ने वीडियो को बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें देखा जा सकता है की चौकी प्रभारी बरामदे में कुर्सी पर बैठे थे और मोबाइल पर खेल रहे थे। जिस वक्त दरोगा जी केवल अंडरवियर पहनकर बैठे थे तो उनकी तरफ देखकर महिलाओं ने मुंह फेर लिया।

दरोगा की सफाई नहीं आई काम
रविवार को ही एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें राम निवास यादव अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सुबह की घटना है। हम नहाने जा रहे थे, तभी बिजली चली गई। बिजली आने के इंतजार में हम कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाने लगे। उसी समय किसी ने यह वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने पूरे मामले की ने जांच सीओ बीघापुर माया राम को सौंपी है। साथ ही दरोगा जी को कार्यमुक्त करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...