6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली हमले में ईरान ने मानी 'लिमिटेड डैमेज' की बात, इलम, खुजेस्तान...

इजरायली हमले में ईरान ने मानी ‘लिमिटेड डैमेज’ की बात, इलम, खुजेस्तान और तेहरान में मिलिट्री टारगेट तहस-नहस

Published on

तेल अवीव,

इजरायल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला बोला. ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाके सुने गए हैं. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का कहना है कि इजरायली हमलों ने इलम, खुज़ेस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे ‘सीमित क्षति’ हुई.

तेहरान टाइम्स के अनुसार, विस्फोटों के बारे में जानकारी अभी तक नहीं मिली है. हालांकि, कुछ स्रोतों से संकेत मिलता है कि ड्रिल का एक हिस्सा तेहरान के पास हुआ. एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने अल जज़ीरा को बताया कि अमेरिका ईरान में विस्फोटों से अवगत है और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है.

इराक, सीरिया और लेबनान में भी धमाके
ईरान के अलावा इराक और सीरिया में भी कई विस्फोटों की सूचना मिली है, जिससे सीरियाई सेना को अपनी हवाई रक्षा को सक्रिय करना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया की राजधानी दमिश्क में विस्फोटों की सूचना मिली है. लेबनानी न्यूज आउटलेट अल मयादीन ने भी दियाला और सलाह अल-दीन गवर्नरेट्स के बाहरी इलाके में विस्फोटों की सूचना दी है.

ईरान ने हमलों को किया स्वीकार
ईरान ने तेहरान, खुज़ेस्तान और इलम प्रांतों में सैन्य केंद्रों पर हमले को स्वीकार किया है. इजरायली मीडिया के अनुसार, ईरान के खिलाफ तीन चरण में हमले किए गए हैं. अमेरिका और इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट्स में कहा गया, ‘पहला चरण ईरानी एयर डिफेंस पर केंद्रित था जबकि दूसरा और तीसरा चरण मिसाइल और ड्रोन अड्डों और प्रोडक्शन साइट्स पर केंद्रित था.’

ईरान को अमेरिका की चेतावनी
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि हमने ईरान को एक संदेश भेजा है कि अगर वह जवाब देता है तो हम इजरायल की रक्षा करेंगे. बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच सीधी गोलीबारी का अंत होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास ईरान के साथ कम्युनिकेशन के कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष माध्यम हैं जहां उसने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. इजरायली सेना ने हमले की जानकारी देते हुए ईरान को चेतावनी दी और कहा कि हम ‘हमले और बचाव दोनों के लिए तैयार हैं’.

इजरायल ने 100 विमानों से किया हमला
यरुशलम पोस्ट के अनुसार, ईरान में सैन्य ठिकानों पर शनिवार के हमलों में 100 से अधिक इजरायली विमानों ने हिस्सा लिया. 2000 किमी दूर से किए गए इस हमले में एफ-35 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया है. एक अमेरिकी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले से पहले अमेरिका को इसकी जानकारी दे दी गई थी लेकिन वह ऑपरेशन में शामिल नहीं है.

टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, एनबीसी ने एक अज्ञात इजरायली अधिकारी के हवाले से कहा कि इजरायल ईरानी परमाणु ठिकानों या तेल क्षेत्रों पर हमला नहीं कर रहा है. उसका फोकस सैन्य लक्ष्यों पर है. इजरायली सेना ने भी पुष्टि की है कि वह सैन्य ठिकानों को टारगेट कर रहे हैं.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...